Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Sunday, October 18, 2026 19:46 PM IST

चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब की कैबिनेट मंत्री एवं मलोट विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि श्री मुक्तसर साहिब जिले में 11 करोड़ रुपये की लागत वाली न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के लिए लाई जा रही है, जिससे नहरी सिंचाई पर निर्भर हजारों किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

"गाँव बल्लमगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर नतमस्तक होने पहुंचीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का इलाका निवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने 'न्यू चौंतरा माइनर रीलाइनिंग प्रोजेक्ट' की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डॉ. बलजीत कौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।*

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग के तहत मौजूदा ईंटों की लाइनिंग को बदलकर उसकी जगह मजबूत कंक्रीट लाइनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 54,000 फुट लंबे नहरी हिस्से के आधुनिकीकरण से पानी का रिसाव कम होगा, पानी की वहन क्षमता में सुधार आएगा और खेतों तक पानी की बेहतर एवं समान वितरण व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का लाभ सद्दरवाला, मौड़, बधाई, चक्क बधाई, बल्लमगढ़, रामगढ़ चुंगा, जनीसर, भागसर, चक्क मदरसा और महांभद्दर सहित 10 गांवों के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधाओं से किसानों को समय पर पानी मिलेगा, पानी की बर्बादी कम होगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली, ग्रामीण विकास और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी जनहितैषी परियोजनाएं न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी, बल्कि ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री मुक्तसर साहिब जिले सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर गांव और हर किसान तक पहुंच सके।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

X