Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

व्यापार

अमेरिका-ईरान तनाव टलने से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा

Updated on Tuesday, May 19, 2026 12:30 PM IST

अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 347 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था।

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही थी। शुरुआती कारोबार में इस तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,833 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,747 पर था।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, ट्रेंट, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बीईएल, एसबीआई, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल गेनर्स थे। टाइटन, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले को टालना है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के सुझाव पर अमेरिका ने ईरान पर कल होने वाले हमले को टाल दिया है। इसके साथ, ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत चल रही है।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। हालांकि, शंघाई में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स हरे निशान में, जबकि नैस्डैक लाल निशान में बंद हुआ था।

कच्चे तेल में नरमी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 102 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पर था।

 

Have something to say? Post your comment
नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

: कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

X