Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश

मंडी IIT में भारत का नया मंगल योद्धा ‘मौर्य’ तैयार

Updated on Tuesday, May 19, 2026 20:21 PM IST

मंडी आईआईटी के छात्रों ने एक बार फिर स्पेस टेक्नोलॉजी में नई इबारत लिख दी है। चार सालों की मेहनत, असफलताओं से सीख और निरंतर सुधार के बाद लेटेस्ट मार्स रोवर मौर्य उड़ान भरने कै तैयार है। मार्स रोवर को मंगल की सतह पर चलने के काबिल बनाया गया है। इसमें आधुनिक तकनीक और मिट्टी विश्लेषण करने की काबलियत के साथ ही धरती पर डाटा भेजने की क्षमता भी विकसित की गई है। यह मंगल पर जीवन की संभावनाएं तलाशने के काबिल बनाया गया है। भारत का नया मंगल योद्धा मंडी आईआईटी में तैयार है और इसरो साल 2030 तक मंगलयान भेजने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस यान में ही मंडी आईआईटी में तैयार हुए रोबो को भेजा जा सकता है। यह रोवर अब यूनिवर्सिटी रोबर चैलेंज (यूआरसी) की अमरीका में टेस्टिंग हो रही है। मंडी आईआईटी और रोबोटनिक्स क्लब के 50 सदस्यों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने मौर्य का सपना साकार किया है। रोबो बनाने वाली टीम में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सॉफ्टवेयर, लाइफ साइंसेज के छात्र शामिल हैं। इस रोबो में इस बार रिस्की इनोवेशन की जगह रिलायबिलिटी और फॉल्ट टॉलरेंस पर पूरा जोर दिया है। इस प्रोजेक्ट को सुखवंश जैन लीड कर रहे हैं।


उनकी टीम ने पिछले संस्करणों की कमियों को दूर कर एक मजबूत, हल्का और स्मार्ट रोवर तैयार किया है। मौर्स रोबो में मोबिलिटी सिस्टम सहित छह व्हील वाले पुराने प्रोटोटाइप से ट्रांजिशन कर अब चार व्हील रॉकर डिफरेंशियल सस्पेंशन के साथ बनाया गया है। इसका वजन भी आठ किलो कम किया गया है और पावर एफिशिएंसी बढ़ाई। नई व्हील डिजाइन में ट्राएंगुलर थ्रेड जियोमेट्री से बेहतर ट्रैक्शन और ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग की गई है। रॉकर ज्वाइंट को ऑप्टिमाइज कर स्ट्रेस कम किया है, जिससे टॉर्क डिमांड घटा है। रोबोटिक आर्म को छह डिग्री ऑफ फ्रीडम वाला एडवांस्ड आर्म, फोर बार मेकेनिज्म, नोबल मेकेनिज्म और इलेक्ट्रोमैग्नेट लॉकिंग सिस्टम दिया है। भारी सामान उठाने के लिए हाई टॉर्क, स्मूद मोशन के लिए वेलोसिटी सर्वो कंट्रोल के साथ कोलिजन अवेयर मैनिपुलेशन जैसी प्रेसिजन टास्क्स के लिए परफेक्ट किया गया है।


मौर्स रोबो के मायने
यह सिर्फ एक छात्र रोवर नहीं, बल्कि मेक इन इंडिया और अमृत भारत प्रोजेक्ट का प्रतीक है। इसरो के मंगलयान के बाद युवा इंजीनियरों का यह प्रयास भारत को ग्लोबल स्पेस रेस में आगे ला रहा है। टीम मेंटॉरशिप, वर्कशॉप और आउटरीच के जरिए छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है।


मंगल पर शोध करने वाले रोबो पर काम
मंडी आईआईटी के रजिस्टार कुमार संभव पांडे ने कहा कि मंगल पर शोध करने वाले रोबो पर तकनीकि काम हो रहा है। यह प्रोजेक्ट अभी
शोध स्टेज पर है और आधुनिक तकनीकी तैयार की जा रही है।


मंडी आईआईटी में तकनीक शोध
मंडी आईआईटी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा की आधुनिक तकनीक विकसित करने को प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मौर्स रोबो पर भी शोध किया है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X