Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

पंजाब

गिल कलां, बठिंडा सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति प्रणाली सबंधी भारत सरकार द्वारा मॉडल गांव के रूप में उभरा: डीसी

Updated on Wednesday, May 20, 2026 20:46 PM IST

चंडीगढ़/ बठिंडा : रामपुरा ब्लॉक का गांव गिल कलां सामुदायिक आधारित जल प्रबंधन का एक उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है, जहां सक्रिय जनभागीदारी और सामूहिक ज़िम्मेदारी ने प्रत्येक घर तक नल जल आपूर्ति की सफल और टिकाऊ व्यवस्था सुनिश्चित की है।

यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि गांव के जल प्रबंधन प्रयासों को आज आयोजित जल जीवन मिशन के तहत ‘सुजल ग्राम संवाद’ की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में सराहना मिली। इससे बठिंडा जिले को प्रभावी जनभागीदारी और टिकाऊ जल आपूर्ति प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गिल कलां ने यह दिखाया है कि जागरूकता और जनता का विश्वास किस तरह ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणालियों को बदल सकता है। गांव की नहर आधारित जल आपूर्ति योजना को वर्ष 2020 में 2.96 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया था। इसके बाद वर्ष 2021-22 के दौरान इस योजना को और मजबूत करने के कार्य पूरे किए गए। बाद में सितंबर 2022 में इस योजना को स्थानीय प्रबंधन और संचालन के लिए ग्राम पंचायत वाटर सप्लाई कमेटी (GPWSC) को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि गांव के सभी 784 घरों में अब कार्यशील नल जल कनेक्शन उपलब्ध हैं। शुरुआत में कई ग्रामीण सप्लाई के पानी के उपयोग को लेकर हिचकिचा रहे थे और सबमर्सिबल पंप के पानी को प्राथमिकता देते थे। हालांकि नियमित जागरूकता अभियानों, घर-घर संपर्क और ग्रामीणों की मौजूदगी में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से किए गए जल गुणवत्ता परीक्षणों से लोगों का विश्वास काफी बढ़ा। पारदर्शी परीक्षण प्रक्रिया और सकारात्मक परिणामों से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से घरेलू जल कनेक्शन के लिए आवेदन किया, जिससे 100 प्रतिशत कवरेज हासिल हुआ।

डी.सी. राजेश धीमान ने आगे बताया कि गांव में अब प्रतिदिन चार घंटे पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जा रही है और पूरे संचालन का प्रबंधन ग्राम पंचायत वाटर सप्लाई कमेटी द्वारा कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। समिति ने सिस्टम के सुचारू संचालन और नियमित रखरखाव के लिए एक निजी पंप ऑपरेटर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक संचालन खर्च पूरे करने के बावजूद समिति को हर साल लगभग 2 लाख रुपये की आय हो रही है और जल आपूर्ति संचालन से करीब 6 लाख रुपये की बचत जमा हो चुकी है।

उन्होंने गांव की पंचायत, वाटर सप्लाई कमिटी के सदस्यों, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की सराहना की, जिन्होंने योजना की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया। उन्होंने कहा कि लगातार जागरूकता शिविर, सामुदायिक बैठकें और जल परीक्षण गतिविधियां जनभागीदारी और जवाबदेही बनाए रखने में सहायक साबित हो रही हैं, जिससे गिल कलां सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति प्रणालियों के लिए एक मॉडल गांव बन गया है।

Have something to say? Post your comment
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

: पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

: झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

: CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

: गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

: PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

: नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

X