Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश

भाजपा का संस्थान खोलने पर रहा जोर, कांग्रेस गुणात्मक शिक्षा पर कर रही कामः मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, May 20, 2026 20:53 PM IST

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 रिपोर्ट में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में हिमाचल प्रदेश को देशभर में छठा स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश सात अंकों की छलांग लगाकर 13वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश तीसरे नम्बर पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने ‘प्रचेष्टा-2’ की प्रतिष्ठित श्रेणी में जगह बनाई है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।


सीएम सुक्खू ने कहा कि यह उपलब्धि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए विभिन्न सुधारों, गुणात्मक शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार का फोकस सिर्फ बिना बजट और बिना स्टाफ के स्कूल खोलने पर रहा, जबकि कांग्रेस सरकार गुणात्मक शिक्षा पर ध्यान दे रही है, ताकि गांव में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहती है, ताकि उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी न रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी की, जिससे प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट आई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम आरम्भ कर दिया है। स्कूलों के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है, ताकि बच्चों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजा जा रहा है, ताकि वे वहां की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन कर प्रदेश के स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं लागू कर सकें। इसके अलावा मेरिट में आने वाले छात्रों को भी विदेश भ्रमण पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है, ताकि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 156 विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न से संबद्ध किया जा रहा है, जिनमें कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार के इस कदम से आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में आवश्यक शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है तथा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार जारी रखेगी, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर न जाना पड़े।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X