Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

Updated on Wednesday, May 20, 2026 21:13 PM IST

चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को जनता की सुविधा के लिए एक अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “कई प्रोजेक्ट सिर्फ पैसों के आधार पर आंके जाते हैं। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट 500-500 करोड़ रुपये के भी होते हैं, लेकिन यह अंडरब्रिज केवल पैसों का प्रोजेक्ट नहीं है। इसकी बहुत बड़ी जरूरत थी। इस प्रोजेक्ट में गवर्नर साहब ने रेलवे के साथ पूरी तरह जुड़कर काम किया। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को भी बधाई देना चाहता हूं। चूंकि कुछ जमीन चंडीगढ़ में थी और गवर्नर साहब पंजाब के गवर्नर होने के साथ-साथ चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक भी हैं, इसलिए जमीन अधिग्रहण में लगने वाला समय यहां नहीं लगा। इससे हमें काफी फायदा हुआ।” उन्होंने कहा, “मैं आपको अंदाजा दे दूं कि रेलवे के टीवीयू के पैमाने पर यहां रोज 9,33,799 वाहन गुजरते हैं। डबल लाइन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि समस्या कितनी बड़ी थी। हमने कई अंडरब्रिज और पुल बनाए हैं, लेकिन जहां जमीन की दिक्कत आती है, खासकर सड़क के ऊपर, वहां प्रोजेक्ट दो-दो साल तक अटक जाते हैं। यह प्रोजेक्ट करीब 12 करोड़ रुपये का है। रकम बहुत बड़ी नहीं है, इसलिए हम इसे बहुत जल्दी पूरा करेंगे।”


उन्होंने आगे कहा, “यहां रोज 50 ट्रेनें अप और 50 ट्रेनें डाउन चलती हैं। यानी 100 से ज्यादा ट्रेनें रोज गुजरती हैं। क्रॉसिंग का फाटक लगातार बंद रहता था। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पूरी सफलता में गवर्नर साहब और रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मैं लोगों को आपके माध्यम से बधाई देता हूं। चूंकि यह जगह मेरे रोज के आने-जाने के रास्ते में पड़ती है, इसलिए मेरा पूरा ध्यान इस प्रोजेक्ट पर रहेगा। अगर कहीं दूसरे प्रोजेक्ट में एक साल लग जाता है, तो यहां मैं निश्चित रूप से 9 महीने में काम पूरा करवाऊंगा।”

Have something to say? Post your comment
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

: पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

: झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

: CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

: गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

: PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

: नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

X