Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

आईपीएल 2026: कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? समझिए सभी समीकरण

Updated on Thursday, May 21, 2026 16:16 PM IST

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार वापसी की है। शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार हार के बाद केकेआर ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर के 13 मुकाबलों में फिलहाल 13 प्वाइंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कैसे मिल सकता है।

केकेआर का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बचा है, जो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई को खेलना है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम चार में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, आखिरी मुकाबला जीतकर भी केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

केकेआर अगर दिल्ली कैपिटल्स को हराने में सफल रहती है, तो फिर टीम को दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस 24 मई को होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। अब यह दोनों समीकरण अगर केकेआर के पक्ष में बैठ जाते हैं, तो फिर 23 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिहाज से अहम हो जाएगा। इस मुकाबले में अगर एलएसजी पीबीकेएस को हरा देती है, तो केकेआर अंतिम चार का टिकट कटा लेगी।

बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले एमआई को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बेबस दिखाई दिए और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

केकेआर ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुनील नरेन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट चटकाया, तो सौरभ ने 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, कार्तिक ने 2 विकेट झटके।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X