Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

रोनाल्डो ने अल नासर को बनाया चैंपियन, दमैक को हराकर जीता सऊदी प्रो लीग का खिताब

Updated on Friday, May 22, 2026 16:58 PM IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को अल नासर को सऊदी प्रो लीग 2025-26 का खिताब जिताया। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने दो गोल करते हुए क्लब को दमैक के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई। जनवरी 2023 में अल नासर से जुड़ने के बाद रोनाल्डो का यह पहला बड़ा खिताब है।

यह क्लब का 11वां लीग खिताब है, जबकि रोनाल्डो के शामिल होने के बाद अल नासर ने पहला खिताब जीता है। अल नासर ने सीजन के आखिरी मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल पर दो अंकों की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। पिछले हफ्ते ब्राजील के गोलकीपर बेंटो की स्टॉपेज टाइम में हुई गलती के कारण अल नासर घरेलू चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गया था और टीम को अल हिलाल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। वहीं, अल नासर को एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में गाम्बा ओसाका के खिलाफ अपने घर में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, जॉर्ज जीसस की टीम ने आखिरकार किंग सऊद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में संघर्ष कर रही दमैक के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। लिवरपूल के पूर्व विंगर सादियो माने ने भी अल नासर के लिए गोल दागा, जबकि एटलेटिको मैड्रिड और चेल्सी के पूर्व फॉरवर्ड जोआओ फेलिक्स गुरुवार को रोनाल्डो के साथ खेले। पहले हाफ के आखिर में माने ने अल नासर को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई।

वहीं, हाफ टाइम के बाद किंग्सले कोमन ने अल नासर की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद रोनाल्डो ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया और दो गोल करते हुए टीम की जीत पर मुहर लगा दी। रोनाल्डो ने मैच का अपना पहला गोल 60वें मिनट में फ्री किक की मदद से किया। वहीं, मैच के 81वें मिनट में उन्होंने गोलकीपर को चकमा देते हुए शानदार गोल दागा। यह इस सीजन में उनका 27वां और 28वां गोल रहा। दमैक की तरफ से एकमात्र गोल मैच के 58वें मिनट में किया गया। अल नासर का डिफेंस भी इस मुकाबले में काफी मजबूत नजर आया।

पांच बार के ‘बैलन डी’ओर’ विजेता रोनाल्डो को मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मान) के बीच मैदान से बाहर ले जाया गया, जो बेहद भावुक पल था। रोनाल्डो अब पुर्तगाल, इंग्लैंड, स्पेन, इटली और सऊदी अरब में घरेलू लीग खिताब जीत चुके हैं। अब वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे। यह उनका छठा विश्व कप होगा।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X