Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

पंजाब

भीषण गर्मी से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

Updated on Saturday, May 23, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़ : राज्यभर में भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही कठिन परिस्थितियों के मद्देनज़र पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने आज कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अत्यधिक गर्मी के प्रभावों को रोकने, कम करने और प्रभावी प्रबंधन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु सक्रिय कदम उठाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रेस, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है तथा हृदय और सांस संबंधी समस्याओं में भी वृद्धि होती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिविल सर्जनों को सभी जिला अस्पतालों, सब-डिवीजन अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में समर्पित हीट स्ट्रोक प्रबंधन यूनिटों को कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने कहा कि ये वार्ड सक्रिय कूलिंग उपायों से लैस हैं, जिनमें आइस पैक और ठंडे आई.वी. फ्लूइड शामिल हैं। प्रत्येक अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय सामग्री, जैसे ओ.आर.एस. और आपातकालीन दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है।

मंत्री ने आगे कहा कि मरीजों को अस्पताल लाते समय रास्ते में ठंडक उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंसों में भी आवश्यक सुविधाएं दी गई हैं। राज्य द्वारा गर्मी संबंधी बीमारियों (एच.आर.आई.) के मामलों की रियल-टाइम निगरानी के लिए आईएचआईपी पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है तथा हीट एक्शन प्लान के संबंध में जिला टास्क फोर्स द्वारा शिक्षा, श्रम और परिवहन विभाग के साथ बैठकें की जा रही हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारी मेडिकल टीमें पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार हैं, फिर भी मैं लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों से सतर्क रहने तथा विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।”

हीटवेव सुरक्षा सलाह

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

- अधिक से अधिक पानी पिएं:
- हर 20-30 मिनट बाद पानी पिएं, चाहे प्यास न भी लगे। ओ.आर.एस., लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें।
- उपयुक्त कपड़े पहनें:
- हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें। सिर ढकने के लिए छाता, टोपी या तौलिये का उपयोग करें।

- अपने दिन की सही योजना बनाएं:
- बाहरी काम सुबह या शाम के ठंडे समय में करें।

- समझदारी से भोजन करें:
- तरबूज, संतरा और खीरे जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार भोजन करें।

- घर को अंदर से ठंडा रखें:
- परदों और पंखों का उपयोग करें तथा उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।

- मजदूरों की सुरक्षा:
- नियोक्ताओं को बाहर काम करने वाले मजदूरों के लिए छायादार आराम स्थल और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहिए।

क्या न करें
- दोपहर की तेज धूप से बचें:
- दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच बाहर न निकलें, जब तक बहुत जरूरी न हो।

- डिहाइड्रेट करने वाले पेय पदार्थों से बचें:
- चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड मीठे पेयों का सेवन कम करें।

- भारी भोजन से बचें:
- तला-भुना, मसालेदार या बासी भोजन न खाएं, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

- कठिन काम न करें:
- दिन के सबसे गर्म समय में भारी काम करने से बचें।

- वाहन सुरक्षा:
- बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी पार्क किए गए वाहन में अकेला न छोड़ें।

- ऐसे लक्षण जिनमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है

- यदि आपको निम्नलिखित लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

- शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना

- मानसिक स्थिति में बदलाव, बेचैनी या दौरे पड़ना

- गर्म, लाल और सूखी त्वचा

- तेज सिरदर्द, मतली या दिल की धड़कन तेज होना


आपातकालीन हेल्पलाइन: 104, 108 या 112

Have something to say? Post your comment
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

: पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

: झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

: CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

: गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

: PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

: नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

X