Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

ऑरेंज कैप की रेस में प्रभसिमरन-अय्यर की एंट्री, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

Updated on Sunday, May 24, 2026 16:05 PM IST

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। पीबीकेएस की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह रहे। अय्यर ने शतकीय पारी खेली, तो प्रभसिमरन ने 69 रनों का योगदान दिया। अय्यर-प्रभसिमरन की ऑरेंज कैप की रेस में भी एंट्री हो गई है।

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर आईपीएल 2026 में अब तक खेले 14 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 498 रन बना चुके हैं। अय्यर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, 39 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेलने वाले प्रभसिमरन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। प्रभसिमरन 14 मुकाबलों में 510 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वह इस सीजन 14 मुकाबलों में अब तक 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बना चुके हैं।

सुदर्शन के सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाने के साथ ही लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 14 मुकाबलों में 606 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी 579 रन बनाकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। 14 मुकाबलों में 569 रन बनाने वाले ईशान किशन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कब्जा बरकरार है। भुवनेश्वर ने इस सीजन खेले 14 मुकाबलों में अब तक 24 विकेट निकाले हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 14 मुकाबलों में 24 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, राशिद खान 14 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा 19 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X