Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

कुलदीप फेल, बल्लेबाजों ने किया निराश, इन 5 वजहों से अधूरा रह गया डीसी का प्लेऑफ खेलने का सपना

Updated on Sunday, May 24, 2026 16:09 PM IST

आईपीएल 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का अभी एक मुकाबला बचा हो, लेकिन टीम का प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट चुका है। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिनके चलते टूटा दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में खेलने का सपना।

कुलदीप यादव फेल: आईपीएल 2026 में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड माना जा रहा था। हालांकि, कुलदीप इस पूरे सीजन विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। 11 मुकाबलों में कुलदीप सिर्फ 7 ही विकेट चटका सके और उनका इकोनॉमी भी 10.66 का रहा। यानी बीच के ओवरों में विकेट न चटकाने के साथ-साथ चाइनामैन गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहा।

ट्रिस्टन स्टब्स रहे फ्लॉप: दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स से इस सीजन काफी उम्मीदें थीं। स्टब्स अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का 13 मुकाबलों में स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.90 का रहा। स्टब्स ने 275 रन तो बनाए हैं, लेकिन वह अहम मौकों पर टीम की नैया को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए।

कप्तान अक्षर ने किया निराश: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के निराशाजनक प्रदर्शन का कारण खुद कप्तान अक्षर पटेल की खराब फॉर्म भी रही। अक्षर का न तो बल्ला चला और न ही वह गेंद से कुछ खास कमाल दिखा सके। 13 मुकाबलों में अक्षर ने 125 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 134 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वह सिर्फ 10 विकेट ही निकाल सके।

खोखला नजर आया मिडिल ऑर्डर: दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर इस सीजन खोखला नजर आया। जिन मुकाबलों में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, उनमें डीसी बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, टॉप ऑर्डर के फेल होने की स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने में पूरी तरह से नाकाम रहा। सिर्फ डेविड मिलर ही कुछ मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिए।

तेज गेंदबाजी भी नजर नहीं आई धार: डीसी का पेस अटैक भी इस सीजन कमजोर नजर आया। लुंगी एनगिडी ने कुछ मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका। मिचेल स्टार्क काफी देर से टीम से जुड़े, जिसका खामियाजा दिल्ली कैपिटल्स को भुगतना पड़ा। मुकेश कुमार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, तो टीम के युवा गेंदबाज भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X