Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश

नेरवा में भीषण अग्निकांड, कांडा गांव में दो मंजिला मकान स्वाह

Updated on Thursday, May 28, 2026 19:53 PM IST

नेरवा : चौपाल उपमंडल के अंतर्गत नेरवा तहसील की हलाऊ पंचायत के कांडा गांव में बुधवार शाम को एक बेहद दर्दनाक अग्निकांड की घटना पेश आई, जहां आग की बेकाबू लपटों ने एक हंसते-खेलते परिवार को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया। कांडा निवासी प्रकाश चंद पुत्र स्वर्गीय रेलु राम का आठ कमरों का दो मंजिला पक्का मकान भीषण आग की चपेट में आने से पूरी तरह से नष्ट हो गया। यह हादसा शाम के करीब साढ़े चार बजे उस समय घटित हुआ, जब परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह अपने टमाटर के खतों में काम करने गए हुए थे। इसी बीच अचानक सूने घर से धुएं के काले गुबार और आग की गगनचुंबी लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत राहत व बचाव के लिए घटना स्थल की ओर दौड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सूखी लकड़ी और आग के रौद्र रूप के आगे उनकी तमाम कोशिशें बेअसर साबित हुई और देखते ही देखते पूरा आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।


इस भयानक और दिल दहला देने वाले अग्निकांड में पीडि़त परिवार का सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है, जिससे वे पूरी तरह से बेघर हो गए है। तबाही का मंजर इतना खौफनाक था कि घर के भीतर रखे कीमती सामान, राशन, गहनों, नकदी और कपड़ों में से परिवार बमुश्किल केवल एक बिस्तर ही सुरक्षित बाहर निकाल पाया। मकान मालिक प्रकाश चंद के मुताबिक, इस आपदा में उनका करीब 70 से 80 लाख रुपये का भारी-भरकम वित्तीय नुकसान हुआ है, और अब उनके पास तन पर पहने कपड़ों और एक बिस्तर के सिवाय कुछ नहीं बचा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मुस्तैद हुआ और संबंधित हल्का पटवारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि जारी करने और अग्रिम सहायता प्रदान करने के लिए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। हालांकि, आग लगने के असल कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X