Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के इन स्थानों पर अब बिना परमिशन नहीं बन पाएंगे घर और दूसरी इमारतें

Updated on Thursday, May 28, 2026 19:54 PM IST

किन्नौर जिले में सांगला-कामरू स्पेशल एरिया में अब भवन निर्माण बिना अनुमति लिए और नक्शा पास करवाए नहीं हो पाएगा। राज्य सरकार ने ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व के इस क्षेत्र में लैंड यूज को फ्रीज कर दिया है। इस बारे में पिछली कैबिनेट में फैसला लिया गया है। हालांकि यहां स्पेशल एरिया का गठन हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 मार्च 2017 को किया था। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट, 1977 की धारा 66 के तहत जारी की गई थी। इसके साथ ही सरकार ने स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी सांगला-कामरू का गठन भी 6 मार्च 2017 को किया, लेकिन भवन निर्माण गतिविधियों को उस तरह से रेगुलेट नहीं किया जा सका। अब इस स्पेशल एरिया में नियोजित विकास, निर्माण नियंत्रण, पर्यटन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के लिए यहां लैंड यूज को फ्रीज किया गया है, ताकि बेतरतीब निर्माण न हो। इसमें सांगला, कामरू, छितकुल सहित कई पंचायत और राजस्व मोहालों में अब भवन निर्माण बंदिशें लग गई हैं।


किन्नौर जिला की सांगला घाटी और ऐतिहासिक कामरू किला प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी विशेष पहचान रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत के कारण यह क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। सांगला घाटी, जिसे बास्पा घाटी भी कहा जाता है, किन्नौर की सबसे सुंदर घाटियों में गिनी जाती है। बास्पा नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र की पहचान सेब बागानों, पारंपरिक किन्नौरी संस्कृति और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से जुड़ी है। सांगला से चितकुल और कामरू जैसे प्रसिद्ध स्थल भी जुड़े हुए हैं। कामरू किला किन्नौर की ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है। सांगला से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित यह किला कभी बुशहर रियासत की प्राचीन राजधानी रहा है। पारंपरिक किन्नौरी और तिब्बती शैली में बने इस किले में लकड़ी और पत्थर की अनूठी वास्तुकला देखने को मिलती है। कामरू किले में स्थित माता कामाख्या देवी मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां स्थापित देवी की प्रतिमा असम से लाई गई थी। बुशहर रियासत के राजाओं का राजतिलक भी इसी किले में किया जाता था। इसी कारण इस क्षेत्र को स्पेशल एरिया बनाया गया था।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X