Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

BCCI ने मानी सचिन तेंदुलकर की बात तो कई गुना बढ़ जाएगा IPL का रोमांच, बस बदलने होंगे ये 3 नियम

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:45 PM IST

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने IPL और टी20 क्रिकेट में संतुलन लाने के लिए तीन नए नियम सुझाव के तौर पर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टी20 क्रिकेट में वैसे ही बल्लेबाजों का दबदबा है। अगर ये नए निमय लागू किए जाएं तो चीजें बैलेंस हो सकती हैं। BCCI ने मानी सचिन तेंदुलकर की बात तो कई गुना बढ़ जाएगा IPL का रोमांच, बस बदलने होंगे ये 3 नियम IPL में पिछले कुछ सीजन से बल्लेबाजों का दबदबा देखा जा रहा है। 200 रन बनाना एक टीम के लिए आम बात हो गई है। छोटे ग्राउंड, सपाट पिचें और गेंदबाजों पर तमाम तरह की पाबंदियां हैं। ऐसे में आईपीएल में एक बार फिर रोमांच का तड़का लगाने के लिए क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई को तीन नियम बदलने के सुझाव दिए हैं। अगर बीसीसीआई ने उनकी यह बात मानी तो आईपीएल का क्रेज चरम पर पहुंच सकता है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट में संतुलन लाने के लिए 3 बदलावों की बात कही है। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल काफी समय है, लेकिन इस नियम को हटाने की वकालत सचिन तेंदुलकर ने की है। इसके अलावा भी दो नियम और सचिन तेंदुलकर ने सुझाव के तौर पर बताए हैं, जिससे क्रिकेट का ये खेल गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलन वाला खेल बन जाएगा। अभी के लिए क्रिकेट, खासकर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को मुंबई में क्रिकइंफो अवॉर्ड्स के दौरान कहा, "इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हट जाना चाहिए। यह मेरी निजी राय है। मुझे लगता है कि जब T20 फॉर्मेट में, आपको सिर्फ 20 ओवर खेलने होते हैं और फिर आप उस लाइनअप में एक और बैटर जोड़ रहे होते हैं जहां बॉलर्स को पहले से ही चैलेंज मिल रहा होता है। मुझे यह इम्बैलेंस लगता है।"


उन्होंने आगे कहा, "दूसरा, शायद यह सुझाव हो सकता है कि, छह ओवर का पावरप्ले, जिसमें फील्ड रिस्ट्रिक्शन हों, रिंग के बाहर सिर्फ दो फील्डर्स को ही अलाउड किया जाए। पहले चार ओवर बैटर के पावरप्ले के हों और फील्ड रिस्ट्रिक्शन भी वही हों और उसके बाद, बाकी दो पावरप्ले ओवर फील्डिंग कैप्टन को तय करने चाहिए जब वह लेना चाहे, लेकिन उन लगातार दो ओवरों में गेम के किसी भी स्टेज पर रिंग के बाहर एक एक्स्ट्रा फील्डर भी मिलेगा। ऐसे में आप गेम को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाते हैं।" इसके बाद तीसरे नियम का जिक्र सचिन तेंदुलकर ने किया और कहा, "एक बॉलर को पांच ओवर बॉलिंग करने की अनुमति होनी चाहिए, क्योंकि हमेशा टीम का सबसे अच्छा बॉलर ही वह पांचवां ओवर डालेगा। क्या आप नहीं चाहेंगे कि वह सबसे अच्छा बॉलर और बॉल डाले? जैसे, आप जानते हैं, टॉप बैट्समैन कभी-कभी 20 ओवर तक भी बैटिंग करते हैं। सबसे अच्छा बॉलर पांच ओवर क्यों नहीं डालेगा?"


सचिन तेंदुलकर ने जिन तीन बदलावों के बारे में बात की है। उनमें पहला तो यही है कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल हट जाना चाहिए, जिसमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को बल्लेबाजी की अनुमति होती है। दूसरा यह कि पावरप्ले को दो हिस्सों में बांट देना चाहिए, जिसमें 4 ओवर दो ही खिलाड़ी 30 गज के दायरे के बाहर हों और दो ओवर फील्डिंग कैप्टन ले, जिसमें तीन खिलाड़ी बाहर रखे जाएं। इसके अलावा एक गेंदबाज को 4 की बजाय 5 ओवर टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए मिलने चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X