Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

आईपीएल 2026 : 776 रन, 5 अवॉर्ड और कई बड़े रिकॉर्ड्स, वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार सीजन

Updated on Monday, June 01, 2026 16:58 PM IST

आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया हो, लेकिन इस सीजन को वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। 15 साल की उम्र में वैभव ने आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। वह ऑरेंज कैप को जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही हर कोई वैभव सूर्यवंशी के इस सीजन के प्रदर्शन पर निगाहें लगाए बैठा हुआ था। हालांकि, वैभव ने अपनी तूफानी और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से यह साबित करके दिखाया कि पिछले साल का प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं था, बल्कि इस स्टेज पर छा जाने की काबिलियत उनके अंदर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने आईपीएल 2026 में खेले 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। वैभव ने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

आईपीएल 2026 में वैभव की बल्लेबाजी में परिपक्वता नजर आई। उन्होंने इस सीजन सूझबूझ से बल्लेबाजी की और हर गेंद को सिर्फ बाउंड्री के पार पहुंचाने की होड़ में नहीं रहे। उन्होंने मुश्किल हालातों में राजस्थान रॉयल्स की लड़खड़ाती हुई पारी को भी कई बार संभाला, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में 47 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली।

कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और जसप्रीत बुमराह से लेकर तमाम दिग्गज तेज गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ अलग-अलग प्लानों के साथ गेंदबाजी की, लेकिन किशोर बल्लेबाज ने ना सिर्फ हर किसी का डटकर सामना किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया। बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर लगाया गया उनका छक्का शायद इस सीजन की उनकी सबसे अच्छी यादों में से एक रहेगा।

वैभव ने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी, एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। वैभव आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। वह पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैभव आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X