Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 'यह उपलब्धि भारत की अदम्य खेल क्षमता का प्रतीक', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दल को सराहा

Updated on Monday, June 01, 2026 17:02 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा है, जिसने इस प्रतियोगिता में कुल 19 पदक (जिनमें 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं) जीते। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत की अदम्य खेल क्षमता का प्रतीक बताया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय दल को बहुत-बहुत बधाई। 10 गोल्ड मेडल सहित कुल 19 मेडल जीतने की आपकी यह उपलब्धि भारत की अदम्य खेल क्षमता का प्रतीक है, जो पूरे देश में अनगिनत एथलीट्स को प्रेरित करेगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय खिलाड़ियों की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा, "22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक (जिनमें 10 स्वर्ण शामिल हैं) जीतने के लिए भारतीय दल को बधाई। यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा एथलीट्स के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। आशा है कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।"

भारतीय दल ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन अपने मेडल्स की संख्या में तीन और गोल्ड जोड़कर शानदार अंदाज में अपने अभियान का समापन किया। भारत कुल मिलाकर 19 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 10 गोल्ड के अलावा, भारतीय टीम ने 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी जीते।

प्रतियोगिता के आखिरी दिन, मुस्कान ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ 16:53.08 का समय निकालकर गोल्ड जीता। इसके बाद निश्चय ने मेंस डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) इवेंट में 60.10 मीटर का नेशनल अंडर-20 रिकॉर्ड बनाते हुए सिल्वर जीता। मोगली वेंकटराम रेड्डी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ 1:48.27 के समय में पूरी करके गोल्ड हासिल किया। अंत में, नीरू पाठक ने भारतीय महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम (संजय नेहते, तहूरा खातून और सेहनूर बावा) ने 3:38.07 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम (पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक) ने भी 3:07.38 के मीट रिकॉर्ड में सुधार किया। महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम (काजल हीराभाई वाजा, भावना, आरती और निपम) ने 45.05 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X