Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल • राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा • विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत • सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश

शिमला के रिज पर होगी एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन, पांच जून को नशे के खिलाफ दौड़ेगा हिमाचल, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Updated on Wednesday, June 03, 2026 20:13 PM IST

शिमला : नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पुलिस पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन-2026 का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 6:30 बजे राज्यपाल हिमाचल प्रदेश मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इसमें युवा, विद्यार्थी, परिवार, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संगठन, महिला मंडल, खेल संगठन तथा आम नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे


चिट्टे को न, जिंदगी को हां
मैराथन का मुख्य संदेश चिट्टा को ना, जिंदगी को हां रखा गया है। पुलिस का मानना है कि यह अभियान युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेगा।


नशे पर दिखाएंगे लघु फिल्म
कार्यक्रम में एंटी-चिट्टा जन आंदोलन पर लघु फिल्म और पर्यावरण जागरूकता प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में नशामुक्त हिमाचल, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा करेंगे।


सुबह 5:30 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण की जांच
सुबह 5:30 बजे से प्रतिभागियों के आगमन और पंजीकरण जांच शुरू होगी। इसके बाद वार्मअप गतिविधियां, हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति तथा नशामुक्त एवं स्वच्छ पर्यावरण की शपथ का आयोजन किया जाएगा। दस किलोमीटर मिनी मैराथन सुबह 6:30 बजे और तीन किलोमीटर ड्रीम रन सुबह 6:40 पर शुरू होगी। मुख्य समारोह सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जिसमें पुलिस महानिदेशक, पर्यावरण विभाग के सचिव और जनगणना कार्य निदेशक संबोधित करेंगे।


दस किलोमीटर मिनी मैराथान विजेता को 51 हजार रुपए इनाम
कार्यक्रम के तहत दस किलोमीटर मिनी मैराथन पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा तीन किलोमीटर ड्रीम रन में सभी वर्गों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपए रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल और टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X