Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

Updated on Sunday, June 07, 2026 20:07 PM IST

कुल्लू : देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुल्लू-मनाली दौरे पर पहुंचे हैं। रविवार को भुंतर हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नगर घुरदौड़ स्थित पूज्य सुधांशु महाराज जी के विश्व जागृति मिशन आश्रम के लिए रवाना हुए। नग्गर आश्रम पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार का पारंपरिक कुल्लवी रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं ने उन्हें कुल्लवी टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। आश्रम परिसर में उनके स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।


जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति अपने इस निजी प्रवास के दौरान करीब तीन दिनों तक सुधांशु महाराज जी के आश्रम में रहेंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान वह आश्रम के शांत वातावरण में समय बिताने के साथ-साथ पूज्य सुधांशु महाराज जी से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति इससे पहले भी राष्ट्रपति रहते अटल टनल देखने के लिए लाहुल व मनाली व कुल्लू घाटी का दौरा कर चुके हैं।


देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल उन्हें हमेशा आकर्षित करता रहा है। यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर अपने निजी प्रवास के लिए कुल्लू-मनाली को चुना है। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके प्रवास को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।


कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन के बीच पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को क्षेत्र के लिए सम्मानजनक माना जा रहा है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के यहां आने से घाटी की पहचान और अधिक मजबूत होती है तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X