Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

खेल

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

Updated on Monday, June 08, 2026 09:51 AM IST

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

न्यू चंडीगढ़;। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उनकी योजना सीधी थी। वह लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हुए पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, "स्पेल के दौरान मेरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर भरोसा करने पर था। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और जितनी हो सके उतनी लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।" अपनी खूबियों के सवाल पर सुथार ने कहा, "विकेट से कुछ मदद मिल रही थी, और मेरी ताकत गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।"

सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान गिल को देते हुए कहा कि उनका मेरे खेल को समझना मेरे काम आया। बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "हम साथ खेले हैं, इसलिए वह मेरी ताकत और मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। उसी के आधार पर, वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच की स्थितियों और मुझे किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं।" अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे सुथार को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सुथार ने पहले ही टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया।

बल्लेबाजी के दौरान 8वें नंबर पर उतरते हुए सुथार ने 41 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। सुथार के ऑलराउंड प्रदर्शन की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी तारीफ की है।

रविवार को टेस्ट का दूसरा दिन था। दिन की समाप्ति के समय अफगानिस्तान 113 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की है।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X