Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

Updated on Thursday, June 11, 2026 14:41 PM IST

200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब यह मामला नई पीठ के समक्ष रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकते, क्योंकि इस प्रकरण से जुड़े एक अन्य मामले में उनका बेटा वकील है। ऐसे में निष्पक्षता ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद को सुनवाई से अलग करने का फैसला किया है

अब इस मामले की सुनवाई दूसरी पीठ करेगी। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया है। अब नई बेंच यह तय करेगी कि जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर आगे क्या रुख अपनाया जाए।

जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के 30 मई के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने अपने आदेश में जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉल और 14 अन्य आरोपितों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ अभिनेत्री सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं।

जैकलीन का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ आरोप तय किया जाना उचित नहीं है, जिसके चलते उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की।

यह पूरा मामला 200 करोड़ की जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए एक कारोबारी की पत्नी से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी और वसूली की थी। ईडी का दावा है कि इस कथित अपराध से प्राप्त धन का इस्तेमाल कई लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस को भी सुकेश चंद्रशेखर की ओर से करोड़ों रुपए की कीमत के महंगे उपहार मिले थे। आरोप है कि इन उपहारों में लग्जरी कारें, कीमती गहने, महंगे ब्रांड के बैग और अन्य महंगी चीजें शामिल थीं।

ईडी ने यह भी दावा किया है कि जैकलीन के परिवार के कुछ सदस्यों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाया गया था। अभिनेत्री की बहन के विदेशी बैंक खाते में बड़ी रकम भेजी गई, जबकि उनके भाई के खाते में भी धनराशि जमा कराई गई थी। हालांकि जैकलीन फर्नांडिस लगातार इन आरोपों से इनकार करती रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X