Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस को बताया पॉप कल्चर आइकॉन, बोले- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Updated on Thursday, June 11, 2026 14:43 PM IST

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया और पॉप कल्चर से जुड़े दिलचस्प विषयों पर खुलकर बात की। कॉमेडियन तन्मय भट्ट के शो में पहुंचे अभिनेता ने राखी सावंत की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय पॉप कल्चर का एक आइकॉन बताया।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी मुस्कान को लेकर बने मीम्स और ट्रोलिंग पर भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

शो के दौरान एक इंटरनेट मीम दिखाया गया, जिसमें एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में लगी एक इंस्टॉलेशन को राखी सावंत जैसा बताया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन ने कहा कि राखी सावंत अब केवल एक सेलिब्रिटी नहीं हैं, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि राखी एक आइकॉन हैं और कई लोगों ने उनकी शैली और व्यक्तित्व की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वरुण के मुताबिक, राखी सावंत जैसी शख्सियत केवल एक ही हो सकती है।

बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपनी मुस्कान को लेकर सोशल मीडिया पर बने मजाक और मीम्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनकी मुस्कान ट्रोलिंग का विषय बन जाएगी। अभिनेता ने कहा कि उन्हें लगता था कि लोग उनकी आवाज, हाइट या अभिनय को लेकर मजाक बना सकते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि करियर की शुरुआत में उनकी आवाज काफी अलग थी और उनके भाई भी इस बात को लेकर उन्हें चिढ़ाते थे।

हालांकि, समय के साथ उन्होंने इन मीम्स और मजाक को सकारात्मक तरीके से लिया। वरुण ने कहा कि कुछ समय बाद उन्हें भी अपनी मुस्कान पर बने जोक्स मजेदार लगने लगे। खासतौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘बिस्किट वाले’ मजाक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें बेहद हास्यास्पद और मनोरंजक लगा।

अभिनेता ने अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि डेविड धवन उनकी मुस्कान पर आधारित एक मजाक अपनी फिल्म में शामिल करना चाहते थे। योजना यह थी कि फिल्म में वरुण के बच्चों का एक सीन दिखाया जाए, जिनकी मुस्कान बिल्कुल उनकी तरह हो। हालांकि, बाद में इस विचार को फिल्म में शामिल नहीं किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X