Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

खेल

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

Updated on Thursday, June 11, 2026 14:56 PM IST

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ 11 जून (स्थानीय समय) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून की सुबह 12:30 बजे शुरू होगा।

ग्रुप-ए का यह मुकाबला विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े संस्करण की शुरुआत करेगा, जिसमें 48 टीमें और 104 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

मेजबान मेक्सिको की नजरें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर होंगी। घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का फायदा उठाते हुए टीम मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

दिलचस्प बात यह है कि यह मुकाबला 2010 फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच की याद दिलाता है, जब दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको आमने-सामने थे। उस मैच में सिफीवे त्शाबालाला के गोल से दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त बनाई थी, लेकिन राफेल मार्केज़ ने गोल कर मेक्सिको को 1-1 की बराबरी दिला दी थी।

राफेल मार्केज़ इस बार भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन खिलाड़ी के रूप में नहीं। वह अब मेक्सिको के मुख्य कोच हावियर अगुइरे के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

मेक्सिको के मुख्य कोच हावियर अगुइरे ने मैच से पहले कहा कि घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलना उनके खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव होगा।

उन्होंने कहा, “फुटबॉल में 50 वर्षों के अपने अनुभव में मैंने इससे बड़ा रोमांच कभी महसूस नहीं किया। अपने घर में विश्व कप खेलना अविस्मरणीय है। मैंने यही बात खिलाड़ियों से कही है और मुझे लगता है कि वे इसे पूरी तरह समझ चुके हैं। वे एक परिवार की तरह साथ बड़े हुए हैं और खुद को बेहद सहज महसूस कर रहे हैं।”

दूसरी ओर, अफ्रीकी क्वालीफायर के ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहकर विश्व कप में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम मेजबानों को चौंकाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूस ने कहा, “मेक्सिको हमारे ग्रुप की सबसे मजबूत टीम है, इसलिए यह हमारे लिए कठिन मुकाबला होगा। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि मेरी टीम तैयार है और 90 मिनट तक हर गेंद और हर इंच के लिए संघर्ष करेगी। इसके बाद परिणाम जो भी होगा, देखा जाएगा।”

मिडफील्डर तेबोहो मोकोएना ने भी टीम का आत्मविश्वास जताते हुए कहा, “उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और माहौल शानदार रहने वाला है। हम इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें पता है कि हमारे देश के लोगों के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है।”

दक्षिण अफ्रीका को एक और अच्छी खबर मिली है। टीम के लेफ्ट बैक ऑब्रे मोडिबा हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं और उनके खेलने की संभावना है।

मेक्सिको की संभावित शुरुआती एकादश
रैंगल; गालार्डो, वास्केज़, मोंटेस, रेयेस; गुटिएरेज़, लीरा, फिडाल्गो; क्विनोनेस, अल्वाराडो, जिमेनेज़

दक्षिण अफ्रीका की संभावित शुरुआती एकादश
विलियम्स; मुदाउ, ओकोन, म्बोकाज़ी, मोडिबा; मोकोएना, सिथोले, म्बाथा; मोरेमी, फोस्टर, अपोलिस

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X