Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

नगर निगमों में 29 जून को शपथ, मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर

Updated on Saturday, June 13, 2026 20:55 PM IST

हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगमों की नवगठित परिषदों की पहली बैठक के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने 29 जून, 2026 को इन चारों नगर निगमों की पहली बैठक आयोजित करने की तिथि निर्धारित की है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में नगर निगम चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था और 31 मई को मतदान के बाद मतगणना के परिणाम एक जून 2026 को अधिसूचित किए गए थे। इसके बाद अब नव निर्वाचित नगर निगम परिषदों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।


पहली बैठक के दौरान सभी नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के तहत जारी इस अधिसूचना के अनुसार संबंधित जिलों के उपायुक्तों को अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त सोलन, मंडी और कांगड़ा अपने-अपने क्षेत्राधिकार वाले नगर निगमों की पहली बैठक बुलाएंगे तथा उसकी अध्यक्षता करेंगे।


गौरतलब है कि इन चार नगर निगमों में पालमपुर में कांग्रेस और तीन में भाजपा को बहुमत मिला है। अधिसूचना के अनुसार अधिकृत अधिकारी नगर निगम निर्वाचन नियमों के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न कराएंगे। बैठक का स्थान संबंधित नगर निगम क्षेत्र के भीतर होगा, जिसकी सूचना संबंधित अधिकृत अधिकारी द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इस अधिसूचना के साथ ही सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगमों में नई परिषदों के गठन तथा नगर निगमों के शीर्ष नेतृत्व के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 29 जून को होने वाली पहली बैठक में इन नगर निगमों को अपने नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X