Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू भीड़ से रश्मिका को बचा लाई कृति सेनन, यूजर्स बोले-ऐसी होती है बड़ी बहन

Updated on Sunday, June 14, 2026 11:36 AM IST

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अपनी फिल्म कॉकटेल 2 को प्रोमोट करने पुणे के एक मॉल पहुंचे थे। यहां बेकाबू भीड़ ने एक्टर्स की सिक्योरिटी को तोड़ दिया। लेकिन कृति सेनन ने इस भीड़ के बाद भी पहले रश्मिका मंदाना को सुरक्षित किया। कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू भीड़ से रश्मिका को बचा लाई कृति सेनन, यूजर्स बोले-ऐसी होती है बड़ी बहन बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल में तीनों एक्टर्स पुणे के एक मॉल में फिल्म प्रमोशन के लिए गए थे। इवेंट जबरदस्त तरीके से शुरू हुआ। एक्टर्स ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। लेकिन इवेंट खत्म होते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई। मॉल में मौजूद भीड़ ने सिक्योरिटी बैरिकेड्स तोड़ दिए। अपने फेवरेट एक्टर के साथ एक तस्वीर के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में एक्टर्स को इवेंट से बाहर निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान कृति ने रश्मिका को भीड़ से बचाती हुईं नजर आई।


भीड़ हुई बेकाबू
फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बेकाबू भीड़ को एक्टर्स के साथ जबरन तस्वीरें लेने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिक्योरिटी एक्टर्स को इवेंट से बाहर निकालती नजर आ रही है। सबसे आगे शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर इस स्थिति का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। उनके पीछे कृति है जो शील्ड बनकर अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना को कवर करते हुए आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को कृति का ये व्यवहार पसंद आ रहा है। वीडियो में कृति रश्मिका को बचाते हुए धीरे-धीरे भीड़ के बीच से आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों एक्ट्रेस के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स रिएक्शन
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से कृति रश्मिका को बचा रही है ऐसा लग रहा है वो उनकी छोटी बहन है', एक और यूजर ने लिखा, 'ये सच्चा रिश्ता है', एक अन्य यूजर ने कृति के लिए ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया है। एक यूजर ने कृति को अच्छी बहन बताया। एक यूजर ने ये भी लिखा कि शाहिद को इस स्थिति पर यकीन नहीं हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि आप कभी रणबीर कपूर या शाहरुख खान को अपनी हीरोइन से आगे चलते नहीं देखेंगे।

19 जून को होगा धमाका
बता दें, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल 19 में नजर आने वाले हैं। फिल्म होमी अदजानिया ने डायरेक्ट की है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में डायना पेंटी की एंट्री ने दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के किरदारों का रिश्ता बिगाड़ दिया था। अब इस फिल्म में शाहिद कपूर भी दो हीरोइन के बीच कंफ्यूज होने वाले हैं। ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X