Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

Updated on Sunday, June 14, 2026 20:24 PM IST

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश की राजधानी शिमला में कल सरेशाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला की हत्या हुई, उसने बार-बार अपनी हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी महिला की जान नहीं बची। ऐसी हृदयविदारक घटनाएं हिमाचल में पहले कभी सुनी भी नहीं गई थीं, लेकिन अब आए दिन हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए, लेकिन यहां अपराधी आए दिन तांडव मचा रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनकर देख रही है।


उन्होंने कहा कि एक महिला द्वारा अपनी हत्या होने की आशंका जताने और बार-बार जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी पुलिस द्वारा उसकी रक्षा न कर पाना पुलिस, प्रशासन और सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, ताकि उसका संदेश दूर तक जाए। साथ ही इस मामले में लापरवाही करने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था दुरुस्त करना, अपराधियों पर शिकंजा कसना और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना होता है। लेकिन हिमाचल की पुलिस सरकार के निर्देशों पर अन्य कार्यों में ही व्यस्त है। वह सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले और मुख्यमंत्री की नाकामियों को चिह्नित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से जीते नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परेशान करने और उन पर दबाव बनाने में व्यस्त है। सत्ता-समर्थित अराजक लोगों को सुरक्षा देने में व्यस्त है। विपक्ष के नेताओं की लोकेशन ट्रेस करने में व्यस्त है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के फोन की निगरानी करने में व्यस्त है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने में व्यस्त है। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने में व्यस्त है। हमने पहले ही आगाह किया था कि सरकार जिस तरीके से कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस को अपना “टूल” बनाकर विपक्ष को परेशान करने में लगी हुई है, उसके खतरनाक परिणाम सामने आएंगे।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नशा पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहा है। सरेआम लोगों की नशे के ओवरडोज से जानें जा रही हैं। प्रदेश में कहीं भी दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। किसी स्कूल जाती बेटी का कोई गला काट ले जा रहा है तो किसी कार्यरत महिला की बेरहमी से स्कूल परिसर में ही हत्या हो रही है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती नजर आती है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, लेकिन यहां हो रही आपराधिक घटनाओं ने प्रदेश की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। ऐसी घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि पुलिस प्रशासन का ध्यान कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद और मजबूत करने के बजाय अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने पर है।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान एक शांतिप्रिय राज्य के रूप में है। पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। यदि इसी तरह दिनदहाड़े गोलियां चलेंगी और कानून-व्यवस्था रसातल में चली जाएगी तो इसकी बड़ी कीमत प्रदेश को चुकानी होगी। अतः मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और व्यवस्था में आ रही खामियों को दूर करें।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X