Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में पर्यटकों को देना होगा शुल्क, दो स्थानों पर लगेंगे बैरियर

Updated on Sunday, June 14, 2026 20:28 PM IST

शिमला : प्रदेश के रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को भविष्य में शुल्क देना होगा। इको टूरिज्म सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी की पहली बैठक में इको पर्यटन शुल्क लेने का फैसला लिया गया है। साथ ही कमेटी की ओर से दो स्थानों पर बैरियर रखने के प्रस्ताव प्रस्ताव को भी सदस्यों ने अपनी सहमति दी है। शुल्क के रूप में हासिल होने वाली राशि को विभिन्न गतिविधियों पर खर्च किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार रकछम छितकुल वन्य जीव अभयारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म सोसाइटी की एक्जीक्यूटिव कमेटी की पहली बैठक हुई है। रकछम में हुई इस बैठक में सेंचुरी एरिया में आने वाले पर्यटकों से इको पर्यटन शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रवेश बिंदु पर रकछम छितकुल और बटशेरी में बैरियर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपनी इस पर अपनी सहमति जता दी है।


उप अरण्यपाल (वन्यजीव) सराहन अशोक कुमार नेगी ने बताया कि इको टूरिज्म सोसाइटी से प्राप्त राशि व शुल्क का उपयोग क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यटक सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर ईको-पर्यटन गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण के लिए किया जाएगा। इस बैठक में सांगला घाटी के छितकुल, रक्छम एवं बटसेरी पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ,युवक व महिला मंडलों समेत ग्रामीणों ने भाग लिया।


अशोक कुमार नेगी ने बताया कि बैठक में रकछम– छितकुल वन्यजीव अभयारण्य के प्राकृतिक एवं जैविक महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अपनी अनूठी जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य तथा वन्यजीव संपदा के लिए पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है। ऐसे में पर्यटन के बढ़ते दबाव के बीच प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से एक ईको-पर्यटन सोसायटी के गठन एवं संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


इस सोसायटी का उद्देश्य क्षेत्र में जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा पर्यटन से प्राप्त लाभों को स्थानीय समुदाय और क्षेत्र के विकास से जोडऩा होगा। इस दौरान स्थानीय पंचायतें, वन्यजीव विभाग एवं स्थानीय समुदाय मिलकर सांगला घाटी की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढिय़ों के लिए एक आदर्श एवं सतत पर्यटन मॉडल विकसित करने का संकल्प लिया।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X