Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

हरियाणा

गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated on Sunday, June 14, 2026 21:30 PM IST

सोनीपत : सोनीपत में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। मामला शहर की देवीलाल कॉलोनी का है, जहां वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पहले एक युवक को फोन कर सेक्टर-23 में बुलाया गया और जब वह वहां से निकलकर अपने घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए देवीलाल कॉलोनी तक पहुंच गए।


गली में घुसते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी तेजी से आती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गौरव को पहले फोन कर सेक्टर-23 बुलाया गया, जहां विवाद हो गया। इसके बाद गौरव लड़ाई झगड़े की आशंका को देखते हुए अपने घर लौट आया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए देवीलाल कॉलोनी तक पहुंच गए। आरोप है कि गली में पहुंचते ही आरोपियों ने गौरव को देखते ही करीब तीन राउंड फायरिंग कर दी।


मामले की CCTV फुटेज आई सामने
हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी दिखाई दे रही है। वहीं फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर गाड़ी के पीछे दौड़ते नजर आए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामला वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ है। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि देवीलाल कॉलोनी में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ सामने आया है।दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं‌। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X