Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

Updated on Monday, June 15, 2026 13:01 PM IST

मुंबई : कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में हुई अभद्रता को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना पर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नैतिकता के पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से अपील की है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नैतिकता, महिला सम्मान और स्वाभिमान का महत्व भी समझाया।

मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट की शुरुआत में लिखा, "बिरयानी 370 रुपए की और शर्म शून्य"। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी सोच रखने वाली युवा पीढ़ी के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो हमेशा यह कहते हैं कि उनका दौर बेहतर था। उनके मुताबिक आज के अधिकांश युवा पहले से अधिक समझदार, जागरूक और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं, लेकिन कुछ लोगों की गलत हरकतें पूरी पीढ़ी की छवि को नुकसान पहुंचा देती है और वो धब्बा बनकर रह जाते हैं।

उन्होंने युवाओं, खासकर लड़कों को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ कहने से पहले अपने शब्दों को कई बार तौलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पुरुष के चरित्र और पुरुषत्व की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करता है।

इसके साथ ही मनोज मुंतशिर ने लड़कियों को भी स्वाभिमान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ रेस्टोरेंट में चाय या भोजन किया जाए तो अपने हिस्से का भुगतान अवश्य करना चाहिए। उनके अनुसार इससे आत्मसम्मान बना रहता है और कोई भी व्यक्ति किसी महिला की गरिमा को पैसों के आधार पर आंकने की हिम्मत नहीं कर सकता।

पोस्ट में उन्होंने मामले से जुड़ी डॉक्टर महिला पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "आपके लिए क्या कहूं डॉक्टर साहिबा... डॉक्टर का पेशा दुनिया के सबसे सम्मानित और पवित्र पेशों में से एक माना जाता है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी या व्यवहार न केवल व्यक्तिगत स्तर पर गलत है, बल्कि पूरे पेशे की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।"

मनोज मुंतशिर ने लोगों से समाज में नैतिक मूल्यों, महिला सम्मान और संवेदनशीलता को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को अपने व्यवहार और शब्दों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी को सद्बुद्धि और सही सोच दें।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X