Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

हरियाणा

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये : अनिल विज

Updated on Monday, June 15, 2026 20:14 PM IST

चण्डीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के सभी 32 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड पार्षद को एक-एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों की विकास आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके आधार पर यह राशि शीघ्र जारी की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके। विज आज चण्डीगढ़ में अम्बाला छावनी नगर परिषद द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, निदेशक श्री मुकुल कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि सुभाष पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है तथा इस परियोजना पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इस पर विज ने निर्देश दिए कि ई-लाइब्रेरी का निर्माण वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए तथा उसमें डिजिटल शिक्षण, अध्ययन एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के रामबाग रोड पर एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


बैठक में सुभाष पार्क में स्क्वैश कोर्ट के निर्माण संबंधी परियोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना का कॉन्सेप्ट डिजाइन एवं विस्तृत अनुमान तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही आगे की कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स, पशु चिकित्सालय तथा अन्य आधारभूत ढांचागत विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। विज ने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।


बैठक में अम्बाला छावनी के नन्हेड़ा, मिलाप नगर, रांगिया मंडी, आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सीवरेज कार्यों के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, जिससे लंबे समय से लंबित इस आवश्यकता को पूरा किया जा सके।
इसके अलावा, अम्बाला छावनी में प्रस्तावित फ्रेट कॉरिडोर परियोजना तथा नगर परिषद के नए भवन के निर्माण संबंधी विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। श्री विज ने निर्देश दिए कि नगर परिषद भवन का निर्माण भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं, आधुनिक सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भवन का डिजाइन और निर्माण इसी दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाएगा।


बैठक में विज ने अम्बाला छावनी में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सामरिक एवं रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसलिए यहां नागरिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अम्बाला छावनी में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा चुकी है, जिसे स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा जाएगा।


बैठक में अम्बाला छावनी के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास से संबंधित अन्य परियोजनाओं एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गई। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाए ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में नगर परिषद अम्बाला छावनी के कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र नरवाल सहित परिषद एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X