Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

'गुल्लक 5' में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Updated on Tuesday, June 16, 2026 12:54 PM IST

मुंबई : लोकप्रिय वेबसीरीज 'गुल्लक' में आम जिंदगी की कहानी को बेहद करीब से दिखाया गया है, जिसके चलते इसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इस शो के पांचवें सीजन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। इस बीच सीरीज में अहम किरदार निभा रहे हर्ष मायर ने आईएएनएस संग बातचीत में कई दिलचस्प बातें साझा कीं। सीरीज में हर्ष मायर ने अमन का किरदार निभाया है। आईएएनएस से बात करते हुए हर्ष मायर ने कहा, ''एक कलाकार के लिए सबसे जरूरी होता है कि वह अपने किरदार को सिर्फ निभाए नहीं, बल्कि उसे महसूस भी करे, ताकि दर्शकों को वह कहानी असली लगे। मैं हर सीजन में अपने रोल में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता हूं। मैंने अपने किरदार के स्वभाव को असली जिंदगी से समझने की कोशिश की।'' उन्होंने कहा, ''मेरा एक छोटा भाई है। अपने किरदार के लिए मैंने उसी के व्यवहार, आदतों और प्रतिक्रियाओं को अपने रोल में शामिल किया। लेकिन किरदार को वास्तविक बनाने के लिए सिर्फ एक स्रोत पर निर्भर रहना काफी नहीं होता, बल्कि जिंदगी के अलग-अलग अनुभवों को जोड़ना जरूरी होता है, इसलिए डायरेक्टर जो बताते थे, वह भी मेरे अभिनय को सही दिशा में ले जाने में मदद करता था।''


उन्होंने कहा, ''सीरीज में कुछ डायलॉग्स काफी लोकप्रिय हुए, जो मैंने असल जिंदगी के अनुभव को देखकर बोले थे। कभी-कभी आम लोगों की कही हुई छोटी-छोटी बातें भी किरदार को बहुत गहराई देती हैं। अभिनय का असली मजा तभी आता है, जब कलाकार अपने व्यक्तिगत अनुभवों को किरदार के साथ जोड़ पाता है।''
इस बार कहानी में मिश्रा परिवार के घर में बदलाव दिखाई दे रहा है। घर में नया रंग-रोगन है, वाई-फाई कनेक्शन है और नई चीजों को अपनाने की कोशिश भी दिखाई गई है। लेकिन, इन बदलावों के बीच परिवार के पुराने संस्कार, रिश्तों की मिठास और एक-दूसरे के लिए चिंता वैसी ही बनी है। शो यह दिखाने की कोशिश है कि बदलते समय में भी परिवार की असली ताकत साथ रहने और एक-दूसरे को समझने में होती है।


नए सीजन में शांति मिश्रा की जिंदगी में एक मजेदार मोड़ भी आया है। 'बिट्टू की मम्मी' नाम से उन्हें ऑनलाइन दुनिया में थोड़ी पहचान मिलने लगी है। 'गुल्लक 5' का प्रीमियर 5 जून को सोनी लिव पर हुआ है।

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X