Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

पंजाब में 600 युनिट मुफ्त बिजली को लेकर पड़ गया पंगा, भरने पड़ सकते हैं भारी भरकम बिल!

Updated on Tuesday, June 16, 2026 21:03 PM IST

लुधियाना : बिजली विभाग से संबंधित मीटर रीडरों की पिछले लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण पंजाब भर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी नहीं हो पाए हैं जो कि पूरे पंजाब वासियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है क्योंकि अब लोगों को मीटर रीडरों की हड़ताल खत्म होने पर बिजली का बिल इकट्ठा आने की चिंता सताने लगी है जिसका सबसे बड़ा असर उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने बिजली के मिलने वाले 300 फ्री यूनिट पर भी पड़ने की चर्चा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कायदे के मुताबिक घरेलू उपभोक्ता को 2 महीने के दौरान 600 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर संभावित बिजली का पूरा बिल जमा करवाना पड़ता है। उन्होंने बताया अगर हड़ताल लंबे समय तक चलती है तो ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली के मीटरों की रीडिंग और बिलिंग नहीं होने पर फ्री यूनिट भी कथित तौर पर खत्म की स्थिति में उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल अदा करने पड़ सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब भर के करीब 2500 मीटर रीडरों, सुपरवाइजरों द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली का आखिरी बिल 14 मई को भेजा गया है जबकि 15 मई को कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल पर चले गए और अभी तक सभी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे हैं, जिसके कारण पूरे पंजाब में बिजली के मीटरों की रीडिंग और बिलिंग का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है जिसे लेकर आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है क्योंकि पावरकॉम विभाग द्वारा लोगों को बिजली के एवरेज बिल भेजे जा रहे हैं जो कि या तो उपभोक्ताओं द्वारा बिजली की की गई खपत के मुकाबले कम है या फिर बहुत ज्यादा है जिसके कारण आम लोगों के पांव के ताले से जमीन खिसकने लगी है और लोग अपनी परेशानियों को लेकर पावरकॉम के कार्यालयों में डेरे डालने को मजबूर होने लगे हैं।

वहीं दूसरी ओर पिछले एक महीने से लोगों के घरों, दुकानों, फैक्टरियों, औद्योगिक घरानों आदि को बिजली के बिल जारी नहीं होने के कारण पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन को मिलने वाला करोड रुपए का राजस्व भी रुक कर रह गया है। बताया जा रहा है कि पावरकॉम मैनेजमैंट द्वारा मीटर रीडरों और सुपरवाइजरों के साथ 15 जून को रखी गई बैठक दौरान कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने और उनकी मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया लेकिन एकजुट हुए कर्मचारियों ने पहले उनकी मांगें पूरी करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने की जिद पकड़ ली कि मैनेजमैंट पहले यह साफ करें कि कर्मचारियों को विभाग में कब पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक मैनेजमैंट द्वारा लिखित रूप में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X