Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

हरियाणा

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा का संगठन गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत हुआ है: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Tuesday, June 16, 2026 21:19 PM IST

जींद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जींद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आगमन पर जिले भर में अनेक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर, मालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर ज़िला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल्ल, मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकार कृष्ण मिड्डा, ज़िला प्रभारी मदन लाल गोयल, सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, विधायक देवेन्द्र अत्री, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भारत माता की जय, मोदी नायब जिंदाबाद, अर्चना गुप्ता जिंदाबाद तथा भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अपने स्वागत से गदगद हुई डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उसी की मेहनत, तपस्या तथा समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं। कार्यकर्ता गरीब, जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा का संगठन गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत हुआ है।


किसानों के हित में लगातार काम कर रही मोदी और नायब सरकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जींद किसानों की धरती है और हरियाणा की पहचान भी किसान और कृषि से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की आत्मा किसानों में बसती है। यदि किसान मजबूत होगा तो भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सॉयल हेल्थ कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को अपनी भूमि की गुणवत्ता की जानकारी मिल रही है, जिससे वे उपयुक्त फसल का चयन कर रहे हैं और उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर पा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से किया गया अपना वादा पूरा किया है और आज प्रदेश में किसानों के दाने-दाने की खरीद सुनिश्चित की जा रही है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रासायनिक खादों के कम उपयोग का आह्वान किया है। उसी दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।


महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है सरकार
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार और नायब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गांवों को इतना विकसित बनाना है कि लोगों को रोजगार और सुविधाओं के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। गांवों को पक्की सड़कों, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव विकसित होंगे तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मंच पर मजबूत हुआ है और भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मंच पर मजबूत हुआ है और भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और रोजगार सृजन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।


पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा और अधिक गति पकड़ेगी तथा भारत 2047 तक विश्व का अग्रणी विकसित राष्ट्र बनेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उनके समर्पण तथा मेहनत के बल पर संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकार कृष्ण मिड्डा, ज़िला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल्ल, ज़िला प्रभारी मदन लाल गोयल, सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, विधायक देवेन्द्र अत्री, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, योगेश बैरागी, अमर पाल राणा,, एडवोकेट विजय पाल, कालीराम पटवारी, जवाहर सैनी, भारत भूषण टाक, डॉ राज सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी सहित कार्यकर्ता, नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X