Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

'गुरु-विरोधी' घोषित किए जाने पर भगवंत मान को भाजपा नेताओं ने घेरा, बोले- यह कृत्य बर्दाश्त के बाहर है

Updated on Tuesday, June 16, 2026 21:25 PM IST

चंडीगढ़ : अकाल तख्त की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'गुरु-विरोधी' घोषित किए जाने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने कहा कि भागवंत मान की ओर से गुरु साहिब की बेअदबी की गई। जो सिख होकर अपने गुरुओं की इज्जत नहीं करता, उसको पंथ का दोषी माना गया है। अकाल तख्त की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि इनके साथ बिल्कुल बात नहीं करनी है। भगवंत मान का यह कृत्य बर्दाश्त के बाहर है। फतेह जंग बाजवा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और खास कर भगवंत मान की ओर से जिस तरह का काम किया गया है, इसको लेकर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए। क्योंकि भगवंत मान ने गुरुओं की बेअदबी की है। इनका यह बर्ताव बर्दाश्त के काबिल नहीं है।


उन्होंने कहा कि भगवंत मान को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहिए। अगर सिख पंथ और अकाल तख्त साहिब का कोई कहना नहीं मानता तो वह पंजाब में कैसे लोगों का सामना कर पाएगा? ऐसे लोग पंजाब में सिखों के पास कैसे वोट मांगने जाएंगे? इनके लिए काफी कठिनाई वाली बात है। मेरा मानना है कि भगवंत मान कितने भी अच्छे हों, लेकिन जिस तरह से शराब के नशे में काम किया है, उनको अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इससे हो सकता है शायद पंजाब के लोग और सिख समुदाय माफ कर दे।


फतेह जंग बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग (भगवंत मान) कहेंगे कि हम भगत सिंह के चेले हैं, लेकिन इनको कुर्सी से प्यार है। ये कुर्सी नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त की ओर से जिस तरह से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, मुझे लगता है कि अब ये पंजाब में घूम भी नहीं पाएंगे। भगवंत मान के लिए आज का दिन काले अध्याय की तरह है।
अकाल तख्त की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'गुरु-विरोधी' घोषित किए जाने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, "कुछ महीने पहले भगवंत मान के कुछ वीडियो वायरल हुए थे। उन वीडियो को लेकर अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान सरकार से कहा था कि या तो वे खुद उनकी जांच करवाएं या हमें उनकी जांच करने दें। उन वीडियो में भगवंत मान कथित तौर पर नशे की हालत में थे और गुरु की तस्वीर पर शराब छिड़क रहे थे। ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक हैं।


कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वो एक गंदा आदमी है। अकाल तख्त साहिब की उसने बेअदबी की थी।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "बैठक के बाद, अकाल तख्त साहिब के प्रतिनिधियों ने फैसले की घोषणा की। यहां तक कि महाराजा रणजीत सिंह जी ने भी एक बार अकाल तख्त का आदेश माना था। जब उन्हें कोड़े मारने की सजा का आदेश दिया गया, तो वे हाथ जोड़कर खड़े हो गए। इसलिए, सिख समुदाय ने हमेशा अकाल तख्त के सामने सिर झुकाया है और उसके आदेशों का पालन किया है। वहां से जो भी निर्देश आता है, सिख समुदाय उसे स्वीकार करता है।"

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X