Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

खेल

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू

Updated on Wednesday, June 17, 2026 09:38 AM IST

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव होने जा रहे हैं। 3 खिलाड़ी एकसाथ डेब्यू करने वाले हैं। नया नाम डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जेम्स रे का शामिल हुआ है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को आज दूसरा टेस्ट मैच अपनी सरजमीं पर खेलना है। लंदन के ओवल में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव होने वाले हैं। इनमें 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम विकेटकीपर जेम्स रे का जुड़ा है। इसके अलावा कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं और क्यों ये बदलाव होंगे? इसके बारे में जान लीजिए। ये मुकाबला आज यानी 17 जून से खेला जाना है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सीधे-सीधे दो बदलाव तो इसलिए होने थे, क्योंकि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को ड्रॉप किया गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि उन्हें नाइटक्लब कांड में जांच की वजह से अभी टीम से दूर रखा गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी चोट की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर भी एक बदलाव होना है। इसके अलावा एक खिलाड़ी को टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म की वजह से ड्रॉप किया गया है, जो कि शोएब बशीर हैं।

वहीं, आखिरी समय पर विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। इसी के चलते 22 वर्षीय जेम्स रे को विकेटकीपर के तौर पर डेब्यू करने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स और सोनी बैकर भी इस टेस्ट के जरिए इंग्लैंड के लिए डेब्यू करेंगे। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हो चुकी है। इसके अलावा एक बदलाव मैट फिशर को लेकर है, जो 2022 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सोनी बैकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैट फिशर, एमिलियो गाय, जेम्स रे (विकेटकीपर) और जोश टंग

कप्तान जो रूट के लिए है चुनौती
भले ही इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता है, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश टीम के लिए बहुत ज्यादा चुनौती होगी। जो रूट कई सालों के बाद कप्तानी करने वाले हैं, जबकि उन्हें एक ऐसी टीम मिली है, जिसमें 3 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं और कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम अनुभव है। जोफ्रा आर्चर लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X