Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे • 'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर • अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?' • पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी • सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम • एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट • पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी • एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड • सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

राष्ट्रीय

काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026

Updated on Wednesday, June 17, 2026 10:37 AM IST

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से मात दी। टीम की इस जीत के हीरो काइलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में दो गोल दागे।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कई अच्छे मौके भी बनाए। वहीं, फ्रांस ने भी एक के बाद एक हमले करते हुए सेनेगल के डिफेंस को खूब परखा। हालांकि, पहले हाफ में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला। फ्रांस को मैच के 66वें मिनट में आखिरकार सफलता मिली। माइकल ओलिस ने काइलियन एमबाप्पे को बेहतरीन पास दिया, जिसे एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ ही फ्रांस ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस की तरफ से एक के बाद हमले जारी रहे, जिसे सेनेगल के डिफेंस पर दबाव लगातार बढ़ता गया।

मैच के 82वें मिनट में फ्रांस के लिए सब्स्टीट्यूट ब्रैडली बारकोला ने एड्रियन रैबियोट से मिले पास को गोल पोस्ट में पहुंचाकर फ्रांस को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम पलों में सेनेगल ने वापसी करने की कोशिश की। स्टॉपेज टाइम में इब्राहिम एमबाये का शॉट डिफ्लेक्ट होकर गोल पोस्ट में पहुंचा और स्कोर 2-1 हो गया। इस गोल के बाद ऐसा लगा कि सेनेगल की टीम मैच में वापसी कर लेगी।

हालांकि, एमबाप्पे ने अगले ही मिनट में सेनेगल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने एक शानदार लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक से गोल करते हुए फ्रांस की बढ़त को 3-1 कर दिया। इस मुकाबले में दो गोल के साथ ही एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से आगे निकल गए हैं। इस टूर्नामेंट में एमबाप्पे के नाम अब 14 गोल हो चुके हैं, जबकि मेसी ने 13 गोल किए हैं।

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X