Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल

Updated on Wednesday, June 17, 2026 19:43 PM IST

शिमला : प्रदेश भर में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों से डिपुओं तक पहुंचने वाले राशन के तोल में कमी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग सतर्क हुआ है। वहीं अब डिपुओं में गोदामों से तोल कर राशन भेजा जाएगा। ऐसे में गोदामों से डिपुओं तक जाने वाली हर एक बोरी का तोल होगा। डिपो संचालकों की ओर से यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि आटा, चावल और चीनी के कई कट्टों का वजन निर्धारित मात्रा से कम पाया जा रहा है, जिससे डिपो धारकों के हित प्रभावित होने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को रिमाइंडर जारी किया है।

जिसमें होलसेल गोदामों से डिपुओं के लिए भेजे जाने वाले आटा, चावल और चीनी के सभी कट्टों को पहले तोल कर भेजने के निर्देश दिए गए है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं रीमा कश्यप का कहना है कि निगम प्रबंधन को गोदामों से राशन को वजन करके भेजने का रिमाइंडर भेजा गया है। ताकि राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों तक निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित हो सके।

गोदामों से पहले ही हैं राशन तोलने के निर्देश
विभागीय नियमों में पहले से ही राशन को तोल कर भेजने और प्राप्त करने का प्रावधान मौजूद है लेकिन हाल के महीनों में सामने आई शिकायतों ने यह संकेत दिया है कि नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में विभाग ने पुराने प्रावधानों का हवाला देते हुए सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन को दोबारा से इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने को कहा है। इसके साथ ही डिपो संचालकों से भी अपील की गई है कि वे राशन प्राप्त करते समय कट्टे का वजन जांचें ताकि किसी भी प्रकार की कमी तत्काल सामने आ सके और उसकी जिम्मेदारी तय की जा सके।

डिपो संचालक भी तोलकर लें राशन
विभाग ने डिपो संचालकों से भी राशन प्राप्त करते समय हर कट्टे का वजन जांचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि डिपो स्तर पर ही वजन की पुष्टि कर ली जाए तो भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की संभावना कम हो जाएगी। इससे लाभार्थियों तक सही मात्रा में राशन पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। राशन की कम तोल संबंधी शिकायतों पर अंकुश लगाने और लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X