Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

Updated on Wednesday, June 17, 2026 19:46 PM IST

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गईं योजनाओं की सफलता से ईर्ष्या करते हैं और यही मुख्य कारण है कि वह सहारा और हिमकेयर जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को या तो बजट की कटौती करके पूरी तरह बंद करना चाहते हैं या फिर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करके उन्हें लगातार बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ये आरोप बुधवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर आप अपने साढ़े 3 साल के इस कार्यकाल में विकास की कोई नई और बड़ी लकीर नहीं खींच पाए हैं, तो कम से कम हमारे द्वारा जनता की भलाई के लिए खींची गई विकास की बड़ी लकीर को मिटाने या उसे छोटा करने की ओछी कोशिश तो मत कीजिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंचायत समिति जंजैहली और बालीचौकी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के छड़यांद निवासी सुरेश कुमार जीवित हैं, लेकिन सरकारी तंत्र ने कागजों में उन्हें मृत घोषित कर उनकी सहारा योजना की वित्तीय सहायता राशि रोक दी है। उन्होंने कहा कि कैंसर और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए सहारा योजना एक बहुत बड़ी जीवनदायिनी राहत थी, लेकिन ऐसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की लापरवाही सरकार की पूरी कार्यशैली और उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए होनी चाहिए नीयत और सेवा भावना
जयराम ने मुख्यमंत्री पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष और मेरे खिलाफ व्यक्तिगत दुष्प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक विशेष सोशल मीडिया सैल बना रखा है, जिसे सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की भारी-भरकम राशि दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए सरकारी पैसों से दुष्प्रचार की नहीं, बल्कि साफ नीयत और सेवा भावना की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री की यह विशेष टीम सरकार की अपनी नीतियों और विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रसार करने की बजाय दिन-रात केवल विपक्ष को गालियां देने और उन्हें नीचा दिखाने के काम में व्यस्त रहती है, जोकि लोकतंत्र और देवभूमि हिमाचल की राजनीतिक परंपराओं के लिहाज से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X