Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच की पूजा पाठ

Updated on Thursday, June 18, 2026 17:14 PM IST

जम्मू : भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, जहां हर साल लाखों लोग मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। उन्हीं में से एक है जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, जहां हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार दर्शन करने पहुंचे। उनकी इस तीर्थ यात्रा को लेकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अक्षय कुमार ने गुरुवार को वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की। इस दौरान उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में भी बिताया। अक्षय कुमार के माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि उनकी मौजूदगी से आम श्रद्धालुओं की दर्शन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। पूजा-अर्चना करने के बाद अक्षय कुमार शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गए।


जैसे ही अक्षय कुमार के मंदिर पहुंचने की खबर फैली, वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया। कई लोग उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए और उनकी एक झलक पाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है, और यहां हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को पैदल यात्रा भी करनी पड़ती है।


आंकड़ों के अनुसार, वैष्णो देवी मंदिर में प्रतिदिन लगभग 20 हजार से 40 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जबकि छुट्टियों के दौरान यह संख्या एक सप्ताह में तीन लाख से भी ज्यादा पहुंच जाती है। इतनी बड़ी भीड़ के कारण कई बार भक्तों को दर्शन के लिए 12 से 20 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान होटल और यात्रा से जुड़े खर्च भी बढ़ जाते हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X