Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur : पंचतत्व में विलीन हुए अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Updated on Thursday, June 18, 2026 18:17 PM IST

पिछले हफ्ते ओमान और ईरान के मध्य स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में मारे गए जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर का गांव के मोक्षधाम में गुरूवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय निवासियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर आंख नम हो गई।


इस अवसर पर आदित्य शर्मा के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य क्षेत्रवासियों के अलावा प्रशासन की ओर से उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार, अन्य अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शमा, संजीव शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आदित्य शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा ने गुरूवार सुबह ही हमीरपुर पहुंचकर दिवंगत आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करवाया तथा इसे आदित्य शर्मा के परिजनों को सौंपा। दोपहर को जैसे ही दिवंगत आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल बहुत ही गमगीन हो गया।


उपायुक्त ने परिजनों एवं रिश्तेदारों को बंधाया ढाढस
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने आदित्य शर्मा के पिता, अन्य परिजनों एवं रिश्तेदारों को ढाढस बंधाया और कहा कि अत्यंत दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश जारी किए हैं और शोक संतप्त परिवार को प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X