Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

'मेरे मरने के बाद...', काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

Updated on Friday, June 19, 2026 16:48 PM IST

सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्योंकि वो काला हिरण नाम की फिल्म बना रहे हैं इसलिए उन्हें पाकिस्तान से भी धमकियां मिल रही हैं। 'मेरे मरने के बाद...', काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां
सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने का ऐलान करने के बाद से ही प्रोड्यूसर अमित जानी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब अपने एक्स हैंडल से एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। अमिता जानी ने बताया कि उन्हें सलमान खान के केस पर फिल्म बनाने को लेकर पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके मरने के बाद उनकी फिल्म को उनकी टीम रिलीज करेगी, लेकिन वो फिल्म रिलीज होकर ही रहेगी।

काला हिरण के प्रोड्यूसर को पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां : गुरुवार को अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट किया- सलमान खान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तानी के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी द्वारा मुझे देर रात से कॉल और मेसेज करके ड्रोन और ग्रेनेड हमले मे मारने की धमकी दी जा रही है, मैंने गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

सलमान खान पर कसा तंज
अमित जानी ने आगे लिखा- सलमान खान दो मोर्चे पर लड़ रहे हैं- एक तरफ कल दिल्ली हाईकोर्ट मे उनकी 'काला हिरण' के खिलाफ सुनवाई है। वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी टूल किट से हजारों धमकी दिला चुके हैं।

अमित जानी ने कहा- हत्या भी हो गई तब भी फिल्म रिलीज होगी
अमित ने कहा कि जब डी कंपनी के नाम से आई धमकी से वो नहीं डरे तो अब उन्हें पाकिस्तान के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कॉल और मैसेज भिजवाए गए। उन्होंने लिखा- आपके स्टारडम और बीइंग ह्यूमन के झूठे नारे पर शर्म आनी चाहिए। लेकिन मैं डरा नहीं हूं। मेरी हत्या भी हो जाएगी तो भी मेरे मरने के बाद मेरी टीम काला हिरण रिलीज करेगी ताकि बिश्नोई समाज की संघर्ष गाथा और बलिदानी इतिहास को दुनिया देख सके।

सलमान की टीम के काला हिरण की टीम को भेजा लीगल नोटिस
काला हिरण फिल्म की बात करें तो ये फिल्म सलमान खान के जीवन के उस विवादित दौर पर बात करेगी जब हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। सलमान खान की टीम ने काला हिरण फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भी भेजा है। इस नोटिस में काला हिरण की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही गई है।

सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X