Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस, पहचाना?

Updated on Friday, June 19, 2026 16:51 PM IST

1994 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने साथ काम किया था। गजब की बात ये है कि इस फिल्म के लिए माधुरी को सलमान से ज्यादा फीस मिली थी। माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस, पहचाना? हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सुपरस्टार सलमान खान ने साथ में ‘साजन’, ‘दिल तेरा आशिक’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्में की हैं। लेकिन इन चारों में से एक फिल्म ऐसी भी है जिसके लिए माधुरी को सलमान से ज्यादा फीस मिली थी। क्या आप इस फिल्म का नाम जानते हैं? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं।

फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम है, ‘हम आपके हैं कौन…!’ ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 128 करोड़ रुपये कमाए थे।

माधुरी ने कितनी फीस ली थी?
कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए ‘हम आपके हैं कौन…!’ के मेकर्स ने माधुरी को 2.7 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं सलमान ने इस फिल्म के लिए 2.2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

माधुरी का रिएक्शन
अनुपम खेर के शो में टॉक विद अनुपम खेर में जब माधुरी आई थीं तब बातचीत के दौरान अनुपम ने एक्ट्रेस से पूछा था कि क्या उन्हें ‘हम आपके हैं कौन…!’ में सलमान से ज्यादा फीस मिली थी? ये बात सुनकर माधुरी हंसने लगी थीं और उन्होंने कहा था, ‘ठीक है, अगर ये बात चली है तो चलने दो।’

वर्कफ्रंट
माधुरी की फिल्म ‘मां बहन’ इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.5 की रेटिंग मिली है। वहीं सलमान खान की ‘मातृभूमि’ इस साल 14 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, सलमान, वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं जो अगले साल ईद 2027 पर रिलीज होगी।

‘हम आपके हैं कौन…!’ ने बदली करण जौहर की जिंदगी
कहा जाता है कि इस फिल्म ने करण जौहर की जिंदगी बदल दी थी। दरअसल, ‘हम आपके हैं कौन…!’ देखने के बाद ही करण जौहर को लगा था कि भारतीय सिनेमा में संस्कार और कल्चर ही सबकुछ है। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने फिल्ममेकर बनने का मन बनाया था। बता दें, ‘हम आपके हैं कौन…!’ काे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की रिलीज पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X