Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

मनोरंजन

क्यों इतनी एक्ट्रेसेज के क्लोज फ्रेंड हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं ये गजब की खूबियां

Updated on Sunday, June 21, 2026 11:50 AM IST

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि (ओरी) बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के सबसे करीबी दोस्त माने जाते हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान और अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक की ओरी से पक्की दोस्ती है। अक्सर ये स्टार किड्स ओरी के साथ नजर आ जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ओरी में ऐसा क्या है कि वो बॉलीवुड की दर्जनों अभिनेत्रियों के पक्के दोस्त हैं? सोशल मीडिया पर आए दिन नया ट्रेंड सेट करने वाले ओरी से एक्ट्रेसेज की गहरी दोस्ती की वजह उर्वशी रौतेला ने अपने एक इंटरव्यू में बताई।

उर्वशी रौतेला से ओरी की मुलाकात
उर्वशी रौतेला ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि उनकी ओरी के साथ दोस्ती दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई थी। तब ओरी ने एक आफ्टर-पार्टी के दौरान उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' के एक गाने पर डांस किया था। ओरी ने न सिर्फ बहुत बारीकी से इस डांस की कोरियोग्राफी को समझा था, बल्कि एक्ट्रेस से भी बेहतर डांस किया था। यह रील वायरल हो गई और इस तरह धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी। उर्वशी रौतेला ने ओरी को सबसे ईमानदार और वफादार इंसानों में गिना और कहा कि वह उनके साथ बहुत सुरक्षित महसूस करती हैं।

ओरी क्यों हैं एक्ट्रेसेज के पक्के दोस्त?
उर्वशी रौतेला ने बताया कि ओरी हर बात को खुद तक रखने की कला अच्छी तरह जानते हैं। वह बहुत वफादार इंसान हैं और उनसे कोई भी बात बेहिचक साझा की जा सकती है। वह उन्हें बताई गई हर बात को सिर्फ खुद तक ही रखते हैं। उर्वशी रौतेला ने कहा, "वह बहुत वफादार और ईमानदार दोस्त हैं। मुझे उनकी यह बात सबसे अच्छी लगती है। मैं ओरी के साथ बहुत सेफ फील करती हूं.. मुझे उन पर भरोसा है। उदाहरण के लिए अगर मैं उन्हें कुछ बता दूं तो वह यह बात किसी तीसरे को कभी नहीं बताएगा। यह हम दोनों के बीच की ही बात रहेगी।" उर्वशी ने कहा कि हम सभी को जिंदगी में एक ओरी चाहिए।

उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म
बात वर्क फ्रंट की करें तो साल 2025 में उर्वशी रौतेला फिल्म डाकू महाराज में नजर आई थीं। अपकमिंग फिल्मों की उनकी लिस्ट में अक्षय कुमार स्टारर मूवी 'वेलकम टु द जंगल' शामिल है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी जिसमें लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 26 जून तय की गई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में सुपरहिट रही हैं और अब इससे भी दर्शकों को काफी उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X