Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

एसजेवीएन ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Updated on Sunday, June 21, 2026 14:44 PM IST

शिमला: श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण, मानसिक सजगता तथा आंतरिक सामंजस्य के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला तथा भारत और नेपाल स्थित समस्त कार्यालयों एवं परियोजनाओं में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित विशेष योग सत्र का शुभारंभ किया तथा उसमें भाग लिया। इस अवसर पर श्री विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस), श्री विवेक शर्मा, परियोजना प्रमुख (लूहरी-1 एचईपी) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

श्री पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त) ने एसजेवीएन के सम्पर्क कार्यालय, नई दिल्ली में  योग सत्र का शुभारंभ किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इस योग सत्र में योगाभ्यास किया।

श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने निगम मुख्यालय, शिमला में आयोजित योग सत्र का शुभारंभ किया तथा उसमें सहभागिता की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ शारीरिक सुदृढ़ता, लचीलापन, स्फूर्ति एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालती है, जिससे व्यक्ति बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन व्यतीत कर सकें। योग सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिनका उद्देश्य शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक सामंजस्य को सुदृढ़ करना था।

इस आयोजन में एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे अपने कार्यबल तथा सेवा-क्षेत्र की समुदायों के मध्य स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पुनः सुदृढ़ हुई।

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X