Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

Updated on Wednesday, June 24, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़ : जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ऑब्जर्वेशन होम्स और स्पेशल होम्स में रह रहे बच्चों के लिए एक व्यवस्थित ‘कौशल विकास कार्यक्रम’ शुरू किया है। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ आज फरीदकोट स्थित ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज़ में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि यह अग्रणी पहल संस्थागत देखभाल के अंतर्गत रह रहे बच्चों को स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। ऑब्जर्वेशन होम के बच्चों (जो अस्थायी देखभाल, सुरक्षा, परामर्श, शिक्षा और पुनर्वास के लिए संस्थान में रह रहे हैं) के लिए प्रशिक्षण का मुख्य फोकस अनुशासन, आत्मविश्वास, परामर्श सहायता और रोजगारोन्मुखी कौशलों पर रहेगा।

वहीं, स्पेशल होम के बच्चों (जिन्हें व्यवहार सुधार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल किए जाने की अधिक आवश्यकता होती है) के लिए कौशल प्रशिक्षण को दीर्घकालिक पुनर्वास योजना से जोड़ा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले चरण के दौरान राज्यभर की चार चाइल्ड केयर संस्थाओं में रह रहे कुल 420 बच्चों में से 211 बच्चों (लगभग 50 प्रतिशत) को रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बच्चों को उभरते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक चुने गए पाठ्यक्रमों— हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट, स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन और मल्टी-स्किल टेक्नीशियन — में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे कम समय में उपयोगी कौशल सीख सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "किसी भी बच्चे का भविष्य उन परिस्थितियों से निर्धारित नहीं होना चाहिए जिनके कारण उसे चाइल्ड केयर संस्था में आना पड़ा। इस पहल के माध्यम से हम बच्चों को यह संदेश दे रहे हैं कि उनका भविष्य उनके अतीत से नहीं, बल्कि कौशल, मेहनत और लगन से तय होगा।"

मंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे को केवल एक "मामले" के रूप में नहीं, बल्कि प्रतिभा और क्षमता से भरपूर एक बच्चे के रूप में देखा जाएगा। साथ ही, बच्चों की निजता, गरिमा और पहचान की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी सार्वजनिक मंच पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाएगी।

तकनीकी दक्षता के साथ-साथ यह कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, अनुशासन, कार्य नैतिकता (वर्क एथिक्स), टीम वर्क और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक होगा।

मंत्री ने प्रशिक्षण का विवरण साझा करते हुए बताया कि फरीदकोट स्थित ऑब्जर्वेशन होम में 36 बच्चों को हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लुधियाना स्थित ऑब्जर्वेशन होम में कुल 85 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें 56 बच्चों को हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट तथा 29 बच्चों को स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन कोर्स कराया जाएगा।

इसी प्रकार, होशियारपुर स्थित ऑब्जर्वेशन एवं स्पेशल होम्स में रह रहे कुल 90 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें स्पेशल होम के 30 बच्चों को हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट, ऑब्जर्वेशन होम के 30 बच्चों को मल्टी-स्किल टेक्नीशियन तथा शेष 30 बच्चों को हेयर ड्रेसर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभाग की ओर से प्रयास किया जाएगा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को उपयुक्त प्रमाणन, प्लेसमेंट सहायता, उद्यमिता मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण के बाद की देखभाल (आफ्टर-केयर फॉलो-अप) उपलब्ध कराया जाए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आने वाले समय में इस मॉडल को अन्य होम्स में भी लागू किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार कमजोरी से अवसर की ओर, निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर तथा संस्थागत देखभाल से सार्थक करियर की ओर नए रास्ते तैयार करने में सफल हो सकें।

इस अवसर पर फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों तथा फरीदकोट के उपायुक्त राहुल चाबा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X