Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

Updated on Wednesday, June 24, 2026 19:43 PM IST

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो के मामले पर भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि फोरेंसिक सबूतों से छेड़छाड़ की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलाया हुआ है। एक फोरेंसिक एक्सपर्ट की शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से दावा किया गया कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक 'आपत्तिजनक' वीडियो क्लिप से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की थी। इस वीडियो क्लिप में कथित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिखाई दे रहे थे। यह विवाद पंजाब में उस वीडियो क्लिप की सच्चाई को लेकर चल रही राजनीतिक और धार्मिक बहस के बीच सामने आया है, जिसको मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से लगातार नकली, छेड़छाड़ किया हुआ और अपनी छवि खराब करने की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है।


मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से अकाल तख्त को यह भी बताया गया कि फुटेज बनावटी थी और वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति वह नहीं, बल्कि एक अभिनेता था।
इस मामले में उस वक्त अहम मोड़ आया, जब हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंजाब पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें वीडियो से जुड़े एक खास नतीजे के पक्ष में फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए 10 लाख रुपये की पेशकश की थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अंकित और अरुण के तौर पर हुई है, जिनके नाम केस में दर्ज हैं और उन्हें अदालत में पेश किया जाना है। एफआईआर में पंजाब सरकार के दो अधिकारियों की कथित संलिप्तता का भी जिक्र किया गया है।


भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने आरोप लगाया कि इन गिरफ्तारियों से सबूत गढ़ने और एक संवेदनशील मामले के निष्कर्ष को प्रभावित करने के लिए की गई कथित राज्य-समर्थित कोशिश उजागर हुई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में आर.पी. सिंह ने लिखा, "भगवंत मान वीडियो मामले में पर्दा डालने की कोशिश नाकाम हो गई है। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा आपराधिक मामला दर्ज किया है, जिससे फोरेंसिक साक्ष्यों में कथित हेरफेर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राजनीतिक एवं धार्मिक नुकसान से बचाने की राज्य-प्रायोजित साजिश का खुलासा हुआ है। एफआईआर किसी 'बम' की तरह गिरी है।"
आर.पी. सिंह ने दावा किया कि यह मामला अब केवल राजनीतिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि एक गंभीर आपराधिक जांच का विषय बन चुका है।
गुरुग्राम पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि विवादित वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करने के सिलसिले में उनसे संपर्क किया गया था। आरोपों में नामजद अधिकारियों में से एक कथित तौर पर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) के पद पर है, जबकि दूसरा सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) है।


जांचकर्ताओं को दिए अपने बयान में जसप्रीत ने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने दो साइबर एक्सपर्ट्स, दिल्ली में अंकित और पंचकूला में अरुण, की मदद ली और पंजाब पुलिस के एक एसपी की लगातार वॉट्सएप निगरानी में फोरेंसिक रिपोर्ट के ड्राफ्ट में बार-बार बदलाव किए गए, ताकि वे शामिल अधिकारियों की उम्मीदों के अनुरूप हो सकें। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आर.पी. सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले ही आप नेतृत्व ने भगवंत मान को क्लीन चिट देने के लिए कथित 'इंडिपेंडेंट लैब रिपोर्ट' का हवाला दिया था और अकाल तख्त साहिब के उस आधिकारिक बयान को चुनौती दी थी, जिसमें वीडियो को असली बताया गया था।"


आर.पी. सिंह ने आगे कहा कि आज, वे 'इंडिपेंडेंट लैब' फर्जी और बनावटी सेटअप के तौर पर बेनकाब हो गई हैं, जिन्हें एक क्रिमिनल सिंडिकेट के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग चला रहे थे।" उन्होंने कहा, "नकली विज्ञान और सरकार के समर्थन से डराने-धमकाने का इस्तेमाल करके पंथ और जनता को गुमराह करना मान सरकार के लिए एक घातक झटका है। अब इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प बचा है।"
इस विवाद ने सिख धार्मिक संस्थाओं का भी ध्यान खींचा है। सिख समुदाय की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता माने जाने वाले अकाल तख्त ने इस वीडियो क्लिप को असली बताया है और भगवंत मान को "गुरु-द्रोही" (गुरु के विरोधी) माना है।
हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और कहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उन्हें बदनाम करने के लिए एक एक्टर का इस्तेमाल किया गया था।
गुरुग्राम पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और अधिकारी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने से जुड़े आरोपों की जांच कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X