Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

Updated on Wednesday, June 24, 2026 19:44 PM IST

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित फेक वीडियो को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है, जबकि पंजाब सरकार ने इसे घटिया राजनीति का परिणाम बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के लिए यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट में कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह इस मामले में अधिक कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही इस पर अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह विपक्ष की घटिया राजनीति का परिणाम है। पंजाब के लोगों के बीच मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।"


बलबीर सिंह ने कहा कि राजनीतिक रूप से हताश नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान पर व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों तरह के हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के विकास और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। यदि किसी को सरकार की कार्यशैली या नीतियों से आपत्ति है, तो उनकी आलोचना की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत हमले निंदनीय हैं।
उधर, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भी मुख्यमंत्री से जुड़े कथित फेक वीडियो को घटिया राजनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि लोगों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक हम इसे एक विवादित मामला ही मानेंगे।"


वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित फर्जी वीडियो मामले पर कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब भगवंत मान के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि सिख इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने या उससे संबंधित रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश करे।
इसके अलावा, उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टर गतिविधियां और रंगदारी की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अमर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए और उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X