Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

दुनिया

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही: 32 लोगों की मौत, कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज बोलीं- 'बचाव कार्य जारी'

Updated on Thursday, June 25, 2026 13:51 PM IST

काराकस : वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। इन लगातार आए भूकंपों से कई इमारतें और मकान ढह गए हैं, जबकि अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपदा के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य लोगों की जान बचाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।


रोड्रिगेज के अनुसार, ला गुआइरा राज्य के हालात बेहद दर्दनाक हैं; उन्होंने यहां मची तबाही को वास्तविक त्रासदी करार दिया। उन्होंने कहा, "सबसे अधिक नुकसान ला गुआइरा राज्य में हुआ है, जहां दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं। इस क्षेत्र को 'वास्तविक त्रासदी' और 'आपदा क्षेत्र' कह सकते हैं। राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"
हताहतों की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, "इस समय हमारे पास 32 लोगों की मौत की जानकारी है। हालांकि ला गुआइरा राज्य से आने वाली रिपोर्ट्स के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा 700 से अधिक घायलों को सार्वजनिक अस्पतालों और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन उपचार दिया जा रहा है।"
रोड्रिगेज ने वीईएनएप का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "मैं लोगों को वीईएनएप प्लेटफॉर्म के बारे में भी याद दिलाना चाहती हूं, जहां वे अपने घरों को हुए नुकसान या किसी परिवार के सदस्य अथवा मित्र के लापता होने की जानकारी दे सकते हैं।"


रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया, "अमेरिका, डोमिनिकन गणराज्य, अल सल्वाडोर, मेक्सिको और कतर ने बचाव दल भेजने की घोषणा की है।"
उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार संपर्क में रहकर सहायता और एकजुटता का संदेश दिया है।


राष्ट्रपति डेल्सी के अनुसार, इसके अलावा चीन, ब्राजील और कई कैरेबियाई देशों ने भी मानवीय सहायता की पेशकश की है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
सरकार ने स्कूलों और गैर-जरूरी गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं या असुरक्षित हो गए हैं, उनके लिए होटल और अस्थायी आश्रय केंद्र खोले गए हैं।
अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देशवासियों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “हमारा एक केंद्रीय और आवश्यक लक्ष्य जान बचाना है। राष्ट्रीय एकता के साथ हम इस त्रासदी पर विजय प्राप्त करेंगे।” उन्होंने सभी धार्मिक समुदायों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X