Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

पंजाब

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

Updated on Thursday, June 25, 2026 20:16 PM IST

चंडीगढ़ : प्रदेश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के तहत आज 24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर दौरे शुरू कर दिए हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गणना चरण 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत पंजाब भर के 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी।

घर-घर गणना के पहले दिन प्रदेश के लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आईएएस, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने अपने परिवार सहित अपना गणना फॉर्म भरा और सही, समावेशी तथा संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गणना फॉर्म वितरित करने और भरने में सहायता के लिए अपने घरों का दौरा करने वाले बी.एल.ओज़. का सहयोग करें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि पहला दिन बहुत उत्साहजनक एवं सकारात्मक रहा, प्रदेश में गणना फॉर्म पूरी सफलता से वितरित किए गए।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी एक ताज़ा रंगीन फोटो तैयार रखें, फॉर्म भरकर, उस पर हस्ताक्षर करें और बी.एल.ओ. को सौंप दें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया पूरी होने तक दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। सी.ई.ओ. ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई घर बंद पाया जाता है तो बी.एल.ओ. फॉर्म को दरवाजे के नीचे से अंदर पहुंचा देगा और संबंधित घर के अगले दौरे की तारीख के बारे में दीवार पर स्टिकर चिपका दिया जाएगा। बी.एल.ओ. फॉर्म एकत्र करने के लिए तीन बार घर-घर जाएंगे। यदि मतदाता घर पर उपस्थित नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य, संबंधित व्यक्ति से अपना रिश्ता बताकर उसके फॉर्म पर हस्ताक्षर करके फॉर्म वापस बी.एल.ओ. को दे सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सहायता के लिए मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं और अपने बी.एल.ओ. से सीधे जुड़ने के लिए 'बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.' सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा हुआ गणना फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसका सत्यापन संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा किया जाता है। पिछले एस.आई.आर. रिकॉर्ड तक भी इन प्लेटफार्मों के माध्यम से पहुंच बनाई जा सकती है।

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तीकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी, जबकि मसौदा मतदाता सूचियाँ 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएंगी। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं, जिनका निपटान 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है ताकि सही एवं संशोधित मतदाता सूचियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X