Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश

Shimla: मनरेगा के नए नियमों से हिमाचल पर पड़ेगा 1000 करोड़ का वित्तीय बोझ : अनिरुद्ध

Updated on Thursday, June 25, 2026 20:35 PM IST

शिमला : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्र सरकार की मनरेगा नीतियों और बजट कटौती की आलोचना की है। शिमला में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्थाओं और बजट आबंटन में कटौती से पहाड़ी राज्यों पर भारी आर्थिक संकट पैदा होगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ने के बजाय घटी है। गैर-जनजातीय क्षेत्रों में यह 320 से घटाकर मात्र 247 और जनजातीय क्षेत्रों में 309 कर दी गई है। केंद्र ने राज्य सरकार को अपनी तरफ से मजदूरों के लिए अतिरिक्त राशि जोड़ने की अनुमति भी नहीं दी है। योजना को 90:10 के अनुपात में बदलने से हिमाचल पर सालाना 800 से 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। फंड रोके जाने के कारण फरवरी से 1194 मनरेगा कर्मचारियों और जी.आर.एस. का करीब 20 करोड़ रुपए का वेतन केंद्र के पास फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कार्य दिवसों में गिरावट की गई है। हिमाचल में पहले 395 लाख कार्य दिवस अर्जित हुए थे, जिसके इस वर्ष घटकर मात्र 2 लाख रह जाने की आशंका है। अब कांगड़ा, मंडी या रोहड़ू जैसे क्षेत्रों में काम की मंजूरी भी नए सॉफ्टवेयर के जरिए सीधे दिल्ली से तय होगी। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनैट के अभाव के कारण नई अनिवार्य जीपीएस और बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली पूरी तरह से अव्यावहारिक है। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय नेताओं में गलत नीतियों के खिलाफ केंद्र के सामने सच बोलने की हिम्मत नहीं है।

मंत्री ने बताया कि इन सख्त नियमों से राहत पाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र को पत्र लिख रहे हैं। इसके अलावा वह स्वयं भी जल्द ही केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर हिमाचल के मजदूरों की स्थिति और रोजगार के संकट से उन्हें अवगत करवाएंगे।

 
Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X