Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

साई पल्लवी और रणबीर कपूर 'रामायण' में अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे: दीपिका चिखलिया

Updated on Friday, June 26, 2026 14:29 PM IST

मुंबई । रामानंद सागर की प्रसिद्ध शो 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा मेरा नाता' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी राय दी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका ने दोनों कलाकारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे इस धार्मिक कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर पेश करेंगे। आईएएनएस से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, "मैंने साई पल्लवी और रणबीर कपूर दोनों के काम को देखा है और वे दोनों बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे दोनों अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय करेंगे। रामायण को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही कलाकार हो, तो इसे बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया जा सकता है। मुझे लगता है कि दोनों कलाकार इस जिम्मेदारी को समझते हैं और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करेंगे।"


साई पल्लवी और रणबीर कपूर को लेकर दीपिका चिखलिया ने कहा, ''साई पल्लवी के अभिनय में सादगी और गहराई दोनों हैं। वहीं रणबीर कपूर का अभिनय काफी प्रतिभाशाली है। वह हर भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं। जब इतने मजबूत कलाकार किसी पौराणिक कहानी का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को एक अच्छा अनुभव मिलता है।'' रामायण की विरासत पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे इस तरह के धार्मिक किरदार को निभाने का मौका मिला। जब मैंने माता सीता का किरदार निभाया था, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि यह भूमिका मेरे जीवन का इतना बड़ा हिस्सा बन जाएगी। लोगों ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए बेहद खास है।''


दीपिका ने कहा, ''आज भी कई लोग मुझे माता सीता के रूप में ही देखते हैं। कई बार लोग मेरे सामने झुककर मेरे पैर छू लेते हैं। शुरुआत में मुझे यह समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे समझ आने लगा कि लोग यह सम्मान मुझे नहीं, बल्कि माता सीता के किरदार के प्रति अपनी श्रद्धा के कारण देते हैं।'' अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा मेरा नाता' के बारे में बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, "यह फिल्म पूरी मेहनत और दिल से बनाई गई है। इसमें हर कलाकार और तकनीकी टीम ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देखें और इसे प्यार दें।"

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X